लखीमपुर खीरी : मालगाड़ी की चपेट मे आने से गोवंश की मौत, भारतीय बजरंग दल ने जिम्मेदार अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला गोकर्णनाथ के अलीगंज रोड रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक गोवंश पशु की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अनूप गुप्ता को दी। सूचना मिलते ही अनूप गुप्ता ने पुलिस प्रशासन एवं पशु चिकित्सा अधिकारी को मामले की जानकारी दी। वहीं भारतीय बजरंग दल के जिला संगठन मंत्री हिमांशु जोशी की टीम को मौके पर भेजकर मृत गोवंश का अंतिम संस्कार कराया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि दोपहर लगभग 3:00 बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से अलीगंज रोड रेलवे क्रॉसिंग पर गोवंश पशु की मृत्यु हो गई। जिलाध्यक्ष ने कहा गोशाला होने के बाद भी नगर में घूमने वाले बेसहारा मवेशियों की हालत दयनीय बनी हुई है। दर्जनों पशु नगर सहित प्रमुख मार्ग व रेलवे पटरी पर विचरण करते देखे जा सकते है। जिलाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि भीषण गर्मी के चलते गोवंश पशु इधर-उधर भटक रहे हैं, जिससे आए दिन उनकी मौत हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गोवंश पशु संरक्षण के लिए कई व्यवस्थाएं की जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण गोवंश पशु सड़कों और रेलवे ट्रैक पर घूमने को मजबूर हैं। इसीलिए गोवश पशुओ की आए दिन मृत्यु हो जाती है।

Leave a Comment