लखीमपुर खीरी : गोला पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ ख्याति गर्ग द्वारा जनपद में अपराध के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं क्षेत्राधिकारी महोदय गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गोला अम्बर सिंह की दिशा-निर्देशन में गोला पुलिस टीम द्वारा रविवार को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। वारंटी अभियुक्त राकेश पुत्र रामबक्श निवासी ग्राम अलीगंज थाना गोला जिला खीरी उम्र लगभग 36 वर्ष को उसके घर ग्राम अलीगंज से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध केस नं0 1012090/2006, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत विचाराधीन वारंट था जिसकी पेशी दिनांक 27.07.2026 है। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लिया गया है तथा उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, कांस्टेबल राहुल कुमार रहे।

Leave a Comment