फर्रुखाबाद:सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं 65 शिकायतें, जल निगम ग्रामीण के अधिशाषी अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश

 
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मई 2026 डॉ.अंकुर लाठर की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस ऑफिसर्स क्लब, फतेहगढ़ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए।समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 65 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व विभाग की 35, पुलिस विभाग की 12, विद्युत विभाग की 5, नगर निकाय की 5 तथा अन्य विभागों की 8 शिकायतें शामिल रहीं। मौके पर राजस्व विभाग की 3 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान की गई।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जाए तथा शिकायतकर्ता को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए।समाधान दिवस के दौरान अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए उनके वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी समाधान दिवस को गंभीरता से लें।जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन को त्वरित न्याय एवं राहत प्रदान करना है, इसलिए सभी अधिकारी जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी अमृतपुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।