हार्दिक पांड्या ने BSF जवानों के साथ किया पोज, वायरल तस्वीरों से लूटी महफिल

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की सोशल मीडिया पर BSF (Border Security Force) जवानों के साथ कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. हार्दिक इन दिनों बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिकवरी के प्रोसेस से गुजर रहे हैं. सितंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए उन्हें नहीं चुना गया, क्योंकि वह पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं.

हाल ही में हार्दिक दिलीप ट्रॉफी का मुकाबला देखते हुए नजर आए थे, जब उन्होंने अपने न्यू लुक से महफिल लूटी थी. वह सिर पर बाल और चेहरे पर बगैर दाढ़ी के नजर आए थे. उन्होंने सिर्फ मूंछ रखी हुई थी. इसी लुक में भारतीय ऑलराउंडर ने जवानों के साथ भी पोज दिया. पोज करते हुए हार्दिक के चेहरे पर प्यारी सी स्माइल नजर आ रही है. इसके साथ जवान भी काफी खुश नजर आ रहे हैं.

इंजरी के चलते हार्दिक लंबे वक्त से क्रिकेट से दूर हैं. उन्हें आईपीएल 2026 के दौरान मई में इंजरी हुई थी. इसके बाद से वह क्रिकेट फील्ड पर वापसी नहीं कर सके हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि उनकी टीम इंडिया में वापसी कब होती है. हार्दिक के नहीं होने से टीम इंडिया का पूरा बैलेंस खराब हो जाता है. वह गेंद और बल्ले से बराबर योगदान देते हैं, जिससे एक एक्स्ट्रा गेंदबाज या एक एक्स्ट्रा बल्लेबाज खिलाने की झंझट खत्म हो जाती है.

Leave a Comment