फर्रुखाबाद:शहर कोतवाली पुलिस ने तमंचा और कारतूस सहित युवक को किया गिरफ्तार

 
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मई 2026 जनपद में अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गश्त और संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 11 मई 2026 को कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक युवक को पकड़कर उसके कब्जे से 01 देशी तमंचा तथा 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मौसम अली उर्फ मोअज्जम पुत्र नसरत निवासी मोहल्ला गढ़ी अब्दुल मजीद खां, कोतवाली फर्रुखाबाद जनपद फतेहगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 92/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।बरामदगी का विवरणएक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस 315 बोरअभियुक्त का आपराधिक इतिहासपुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त पर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट और चोरी से संबंधित मामले शामिल हैं। मु0अ0सं0 92/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, मु0अ0सं0 314/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, मु0अ0सं0 311/23 धारा 380/411 भादविपुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध हथियार रखने वालों और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।