फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 मई 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत थाना मेरापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र के विद्यालय में छात्राओं एवं छात्रों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी देना रहा।कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर अपराध से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी से बचाव और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ अथवा उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना है। छात्राओं को “गुड टच और बैड टच” के बारे में भी जानकारी दी गई तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल अभिभावकों और पुलिस को देने की सलाह दी गई।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन एवं छात्रों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। इस जागरूकता अभियान से छात्राओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास और जागरूकता बढ़ी।
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना मेरापुर पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक
