मिश्रित-सीतापुर / अधिक मास के पावन अवसर पर धर्म एवं आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है । भगवत आराधना आश्रम जानकी कुंड के महंत श्री श्री 108 गोविन्द दास जी महाराज के तत्वाधान में संचालित 84 कोसीय परिक्रमा यात्रा अपने दस पड़ाव पूर्ण करते हुए सुक्रवार को कस्बा मिश्रित पहुंच गई। यात्रा के नगर आगमन पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने संत-महंतों का भव्य स्वागत किया । महर्षि दधीचि की तपो भूमि माने जाने वाले मिश्रित क्षेत्र में पहुंचने के बाद । धार्मिक जयघोष और भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने संतों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । और प्रसाद वितरित किया । परिक्रमा पथ संचालक महंत ने जानकारी देते हुए बताया कि समयाभाव के कारण इस बार मिश्रित क्षेत्र की पारंपरिक पांच दिवसीय पंचकोसी परिक्रमा आयोजित नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया है । कि संपूर्ण पंचकोसी परिक्रमा एक ही दिन में संपन्न कराई जाएगी । इसके पश्चात दूसरे दिन सभी संत-महंत एवं श्रद्धालु नैमिषारण्य पहुंचेंगे, जहां धार्मिक अनुष्ठानों के साथ 84 कोसीय परिक्रमा का विधिवत समापन होगा।
अधिक मास में निकाली जा रही इस धार्मिक यात्रा को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु संतों के दर्शन एवं परिक्रमा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया ।
सीतापुर:अधिक मास में 84 कोसीय का जत्था मिश्रित पहुंचा, संतों , महंतो ने किया पंचकोसी परिक्रमा एक ही दिन में पूरे
