प्रयागराज में जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के नेतृत्व में जनपद स्तर पर गठित टॉस्क फोर्स टीम द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन करते हुए वाहनों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया

प्रयागराज: जनपद प्रयागराज में जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के नेतृत्व में जनपद स्तर पर गठित टॉस्क फोर्स टीम द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन करते हुए वाहनों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया, जिसमें सभी तहसील स्तरों पर उप जिलाधिकारी, सहायक पुलिस आयुक्त, परिवहन विभाग व खनन विभाग के द्वारा दिनांक 24.05.2026 से 27.05.2026 तक कुल 119 अवैध खनन स्थलों पर जांच / छापेमारी की गयी, जिसमें पाये गये 09 अवैध खनन स्थलों पर अवैध खनन में संलिप्त वाहनों एवं अवैध खननकर्ताओं के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। जनपद के विभिन्न स्थानों पर उपखनिजों का परिवहन कर रहे कुल 1624 वाहनों को चेक किया गया जिसमें ओवरलोड/बिना परिवहन प्रपत्र के पाये गये कुल 102 वाहनों को विभिन्न थानों में सीज करते हुए लगभग रु0 41.22 लाख की धनराशि का राजस्व जमा कराया गया। साथ ही बिना नम्बर प्लेट के कुल 76 वाहनों पर सीज / चालानी कार्यवाही की गयी।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment