फर्रुखाबाद:बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक सुशील शाक्य, राहत सामग्री वितरित कर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2026 अमृतपुर में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं सहायता कार्यों के बीच अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित ग्राम कुडरी, सारंगपुर एवं करनपुर घाट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। विधायक ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही बाढ़ राहत सामग्री प्रभावित परिवारों के बीच वितरित की। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए बाढ़ की स्थिति, खाद्य सामग्री, पेयजल…

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का अभियान तेज, दुकानों का औचक निरीक्षण कर जांचे अभिलेख

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग की ओर से जनपद में लगातार प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को भी अभियान जारी रहा। इसी क्रम में 7 अगस्त 2026 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा ने आबकारी स्टाफ के साथ ग्राम नगरिया देवघरपुर में दबिश कार्रवाई की। इसके साथ ही…

प्रयागराज:जोन गंगानगर, कमिश्नरेट प्रयागराज,थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना हण्डिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-144/2026 धारा-319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) भा0न्या0सं0 से सम्बंधित वांछित अभियुक्त सन्दीप तिवारी पुत्र दिनेश प्रसाद तिवारी निवासी ग्राम यशवंत सिंह का पुरा थाना पडरी जनपद मीरजापुर को थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-07.08.2026 को थाना हण्डिया से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही…

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने राजस्व कार्यों की समीक्षा की सभी अपर जिलाधिकारियों को सम्बंधित तहसीलों में प्रत्येक सप्ताह निरीक्षण करने के जिलाधिकारी ने निर्देश दिए

अंश निर्धारण से सम्बंधित कार्याे में तेजी लाए जाने तथा कार्यों को 30 अगस्त तक समाप्त किए जाने के दिए निर्देश सभी उपजिलाधिकारी तहसील व ब्लॉक में हेलीपैड के निर्माण हेतु जमीन उपलब्ध कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें-जिलाधिकारी प्रयागराज“ : ” जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा शुक्रवार को संगम सभागार में अपर जिलाधिकारियों, उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों के साथ बैठक कर तहसीलवार राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उनके द्वारा बैठक में लंबित कोर्ट केस, अंश निर्धारण, बाढ़ की तैयारियों सहित अन्य कार्यों…

प्रयागराज: पेपर लीक पर सख्त कानून, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए सरकार प्रतिबद्ध-मा0 उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज 07 अगस्त। उत्तर प्रदेश के मा0 उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने शुक्रवार को आर0पी0 रेस्टोरेंट लॉन-फाफामऊ में आयोजित ‘‘छात्रों की बात, युवाओं के साथ’’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रतियोगी छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों के सुझाव सरकार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और उन्हें पूरी गंभीरता से लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी…

पीलीभीत: श्रद्धालुओं का जत्था लिलहर से हरिद्वार के लिए रवाना।

पीलीभीत/बिलसंडा: कस्बा बिलसंडा के लिलहर शिवमंदिर पर श्रद्धालुगण एकत्रित हुए।इस जत्थे में एक गांव के ही नहीं बल्कि पास पड़ोस के गांव के लोग शामिल हुए। वहीं से सभी श्रद्धालुओं ने योजना बनाई कि हरिद्वार से जल भर कर लाएंगे। पहले लिलहर से हरिद्वार के लिए जल भरकर नीलकंठ पर जाएंगे। फिर वापस हरिद्वार के लिए आएंगे, हरिद्वार से जल भरकर गोला के लिए जाएंगे। वहीं लिलहर शिवमंदिर परिसर बम बम भोले के जय कारों से गूंज उठा। इन श्रृद्धालुओ में राजीव कुमार मौर्य ,राधेश्याम, नन्हेंलाल, प्रदीप कुमार मौर्य, अमित…

संन्यास के बाद रहाणे की नई शुरुआत, यूरोपीय T20 लीग में बने मार्की प्लेयर

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के कुछ ही दिनों बाद अपने भविष्य को लेकर तस्वीर साफ कर दी है। 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहने वाले रहाणे ने कहा कि उन्हें अपने फैसले को लेकर कोई पछतावा नहीं है। उनका कहना है कि उन्होंने खिलाड़ी के तौर पर अपना 200 प्रतिशत दिया और अब वह दुनिया भर की टी20 लीग में खेलते हुए अपना अनुभव साझा करना चाहते हैं। साथ ही, भविष्य में कोच और मेंटर की भूमिका निभाने को लेकर…

ऑनलाइन शॉपिंग, एजुकेशन और हेल्थ-केयर तक हर फील्ड में हो रहा नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल लगभगर हर फील्ड में हो रहा है। बात चाहे हेल्थकेयर की हो या एग्रीकल्चर की हर फील्ड में यह यूजर के काम को तेजी से करने में एक बड़ी मदद बन रही है। हर फील्ड के लिए एक अलग एआई एप्लीकेशन की सुविधा मौजूद है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अब बहुत से फिल्ड में किया जा रहा है। बात चाहे, ऑनलाइन शॉपिंग की हो या एग्रीकल्चर की हर फील्ड के लिए एआई आधारित एप्लीकेशन की सुविधा मौजूद है। रोजाना की जिंदगी से जुड़े काम से…

अगर आप लेने जा रहे है सनग्लासेज तो रखे इन बातों का खास ख्याल

कड़ी धुप में अगर आप अपने आंखों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कुछ करना चाहते है तो सनग्लासेज को खरीदते समय इन बातों का खास ख्याल रखें। 1. महंगे शेड्स ही अच्छे होते हैं: शेड्स खरीदते वक्त कीमत देखने के अलावा आपको यह भी देखना चाहिए कि शेड्स UVA और UVB किरणों से आपकी आंखों को पूरी सुरक्षा दे रहे हैं या नहीं। 2. लेंस का रंग: आपके लेंस का रंग चाहे ग्रे हो, ब्लू हो या कुछ भी हो। रंग UV प्रोटेक्शन फैक्टर पर कोई असर नहीं डालता। 3.…

रहे सावधान! ज्यादा देर तक ‘यूरिन’ रोकना पड़ सकता है आपको भारी, हो सकती हैं ये बीमारियां

डॉक्टर हमेशा खूब सारा पानी पीने की सलाह देते हैं। पानी पीने से किडनी फिल्टर होती है, आधे रोग ऐसे ही दूर हो जाते हैं और त्वचा भी खिली हुई रहती है। अक्सर खूब सारा पानी पीने के बाद आपको बाथरूम जाना पड़ता होगा लेकिन अगर आप रास्ते में हैं या किसी काम में इतने व्यस्त हैं कि काफी देर से यूरिन रोक कर बैठे हैं तो संभल जाएं। ये आदत आपको भारी पड़ सकती है।ज्यादा देर यूरिन रोकने से (ब्लैडर) मूत्राशय पर दबाव बढ़ता है जो दर्द का कारण…

सूर्य का करीबी बुध ग्रह अब तक जिंदा कैसे है?

धधकते सूर्य के पास गंधक से भरा एक ग्रह है. यह हैरानी की बात है कि गंधक धधक कर भस्म क्यों नहीं हुआ. आखिर यह गंधक आया कहां से? बुध ग्रह ऐसे ही कौतूहलों से भरा है.बुध सौर मंडल का सबसे छोटा ग्रह है. सौर मंडल में जब ग्रहों की गणना की जाती है तो मर्करी यानि बुध सबसे पहले आता है. उसके बाद कम्रश: शुक्र, पृथ्वी और मंगल ग्रह की कक्षाएं आती हैं. सौर मंडल में यही चारों ग्रह ठोस रूप में है, इन्हें आंतरिक ग्रह भी कहा जाता…

‘युवाओं को आपसे प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं’, मोहन भागवत के कार्यक्रम के बाद बोलीं प्रियंका

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर निशाना साधा। उन्होंने भागवत की जेन जी और जेन अल्फा के साथ हुई बातचीत के बाद कहा कि देश के युवाओं को उनसे किसी प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। संसद परिसर के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘उन्हें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जी से प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है।’उनकी ये टिप्पणी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा मुंबई के नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में आयोजित एक सत्र के दौरान…

आउटसाइडर’ कहे जाने पर छलका काजल राघवानी का दर्द

भोजपुरी अभिनत्री काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा जगत का चर्चित नाम हैं। उन्होंने 80 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। फिलहाल वे रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने ऐसे लोगों को जवाब दिया है, जो उन पर आरोप लगाते हैं कि वे खुद को ‘गुजराती’ और ‘आउटसाइडर’ बताकर काम मांगती हैं। काजल राघवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया कि आखिर किसने…

फायदेमंद होता है पेट की समस्याओं के लिए लौकी का जूस

सब्जियों का सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है। गर्मियों के दिनों में लौकी का जूस बहुत लाभदायक होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, लौकी में 96 % पानी होता है ये आपको गर्मी से भी बचता है। यह कई तरह की शारीरिक समस्यायों को दूर में मदद करती है। लौकी के फायदे: लौकी का जूस शरीर के लिए एक बेहतर एंटी-ऑक्सीडेंट ड्रिंक के रूप में काम करता है। आज हम आपको लौकी जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं वो बता रहे हैं। # लौकी का जूस…

विशाल भारद्वाज बनाएंगे तरुण तेजपाल दुष्कर्म मामले पर फिल्म

फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने जानकारी दी है कि वह तरुण तेजपाल दुष्कर्म मामले से प्रेरित एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह अनाउंसमेंट तब हुई जब बॉम्बे हाई कोर्ट ने गोवा सेशन कोर्ट की तरफ से ‘तहलका’ के पूर्व एडिटर को बरी किए जाने के फैसले को पलट दिया, उन्हें दुष्कर्म मामले का दोषी ठहराया और 10 साल की सजा सुनाई। ‘मकबूल’, ‘ओमकारा’ और ‘हैदर’ जैसी फिल्में बनाने वाले विशाल भारद्वाज ने कहा कि इस केस में आए अलग-अलग फैसलों ने उन्हें इस कहानी को स्क्रीन पर दिखाने के लिए…

‘टीम प्रियंका’ से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाते हुए प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम के साथ काम करने वाले छह सचिवों की पूरी टीम बदल दी है. इसे यूपी में टीम ‘प्रियंका'(प्रियंका गांधी) के प्रभाव से मुक्त माना जा रहा है और राहुल गांधी की नई टीम बताई जा रही है. सियासी जानकारों का दावा है कि अब यूपी में राहुल गांधी के पसंदीदा नेताओं को आगे किया जा रहा है. दरअसल, गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्देश और महासचिव केसी वेणुगोपाल के…

आठ महीने में 10 भारतीय खिलाड़ियों को लगी चोट, नाराज बीसीसीआई ने शुरू की समीक्षा

श्रीलंका में अभ्यास के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल के दाहिने हाथ के अंगूठे में चोट लग गई। बल्लेबाजी के बाद फील्डिंग प्रैक्टिस में दोबारा चोट लगने के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। पिछले आठ महीनों में करीब 10 भारतीय खिलाड़ियों के चोटिल होने के बीच बीसीसीआई फिटनेस व्यवस्था की आंतरिक समीक्षा कर रहा है। बोर्ड फिटनेस मानकों में बदलाव और ब्रोंको टेस्ट को ज्यादा प्रभावी तरीके से लागू करने पर भी विचार कर सकता है।

कासगंज: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने लहरा घाट का निरीक्षण किया

कासगंज: अलीगढ़ मंडल की मंडल आयुक्त संगीता सिंह के कलेक्टेªट पहुंचने पर उन्हें पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया इसके उपरांत अलीगढ़ मंडल की मंडल आयुक्त संगीता सिंह ने सोरों स्थित लहरा गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा एवं श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट पर उपलब्ध सभी व्यवस्थाओं को गंभीरता से परखा तथा श्रद्धालुओं और तैनात गोताखोरों से…

मैनपुरी:20 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

ब्रेकिंग न्यूज़ मैनपुरी घिरोर थाना क्षेत्र के कोसमा गांव में एक 20 वर्षीय युवक का शव निर्माणाधीन मैरिज होम के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अनीश पुत्र सलामत खां के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह ग्रामीण शौच के लिए निकले तो निर्माणाधीन मैरिज होम के पास युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही घिरोर थाना पुलिस मौके…

शोषित समाज दल बिहार का प्रांतीय सम्मेलन पटना में संपन्न,सूरज भान पासवान बने प्रदेश अध्यक्ष

पटना से उपेन्द्र पथिक की रिपोर्टशोषित समाज दल बिहार का 27 वां प्रांतीय सम्मेलन आज पटना के आई एम ए हाल में संपन्न हो गया। सम्मेलन में आरा के सुरज भान पासवान को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया जबकि भागलपुर के मंजर आलम को राज्यमंत्री और सौरभ कुमार बंटी को प्रेस प्रवक्ता सह अंकेक्षक चुना गया।श्री बंटी ने बताया कि कृष्ण प्रसाद दिवाकर और लालमोहन राम को प्रदेश उपाध्यक्ष, श्वेता कुमारी और ओम प्रसाद को संयुक्त मंत्री, मो अशरफ को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अमरजीत कुशवाहा, रानी देवी,…