फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने जानकारी दी है कि वह तरुण तेजपाल दुष्कर्म मामले से प्रेरित एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह अनाउंसमेंट तब हुई जब बॉम्बे हाई कोर्ट ने गोवा सेशन कोर्ट की तरफ से ‘तहलका’ के पूर्व एडिटर को बरी किए जाने के फैसले को पलट दिया, उन्हें दुष्कर्म मामले का दोषी ठहराया और 10 साल की सजा सुनाई।
‘मकबूल’, ‘ओमकारा’ और ‘हैदर’ जैसी फिल्में बनाने वाले विशाल भारद्वाज ने कहा कि इस केस में आए अलग-अलग फैसलों ने उन्हें इस कहानी को स्क्रीन पर दिखाने के लिए प्रेरित किया।
