मां बनने वाली हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि आप फैशनेबल दिखना बंद कर दें। करीना कपूर से लेकर तमाम अभिनेत्रियों ने फोटो शेयर करके दिखाया कि गर्भावस्था के दौरान भी फैशनेबल रहा जा सकता है। पकी मां-दादी और नानी को बखूबी याद होगा कि जब वे मां बनने वाली थीं, तो कैसे उन्हें बढ़ते वजन के साथ उन्हीं पुराने कपड़ों में फिट रहने की जद्दोजहद करनी पड़ती थी। दरअसल, उस दौर में गर्भावस्था का मतलब सिर्फ पौष्टिक खानपान और थोड़ा-बहुत घर का कामकाज होता था। मां बनने जा…
Month: August 2026
क्या एशिया कप में नहीं खेलेंगी जेमिमा? क्या है खबर
भारत की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण इंग्लैंड में जारी द हंड्रेड से बाहर हो गई हैं, जिससे आगामी महिला टी20 एशिया कप में उनके खेलने को लेकर भी संशय पैदा हो गया है। जेमिमा टूर्नामेंट में सदर्न ब्रेव की ओर से खेल रही थीं। सदर्न ब्रेव ने शनिवार को पुष्टि की कि जेमिमा की जगह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर चार्ली नॉट को टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों के लिए टीम में शामिल किया गया है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जेमिमा के जल्द स्वस्थ होने की कामना…
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस हुआ दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
पश्चिमी उतर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों को लेकर आपत्तिजनक बयान देने के मामले में मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. हिंदू संघर्ष समिति की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं मौलाना के बयान को लेकर यूपी सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी कड़ी नाराजगी जताई है. कांवड़ यात्रा के दौरान मौलाना साजिद रशीदी का एक वीडियो सामने…
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, समझ लीजिए पूरा शेड्यूल
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा. फिलहाल टीम इंडिया श्रीलंका में है, जहां 2 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर होगा. ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा जनवरी, 2027 में है, देखें इसका पूरा शेड्यूल.नागपुर में होगा पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा जनवरी, 2027 से शुरू होगा। पहला टेस्ट नागपुर स्थित विदर्भा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम…
मैनपुरी:प्राथमिक विद्यालय में दबंग ने मचाया उत्पात
मैनपुरी (औंछा): औंछा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर (विकास खण्ड घिरोर)में गांव के ही दबंग अवधेश पुत्र बालकराम ने स्कूल परिसर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया।शिक्षकों और बच्चों के साथ गाली-गलौज करते हुए आरोपी ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक रणजीत सिंह का कॉलर पकड़ा और उनके व शिक्षक पंकज के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपी ने ऑफिस में रखे MDM रजिस्टर, बच्चों के उपस्थिति रजिस्टर और शीशे भी तोड़ डाले।स्टाफ ने आरोपी को पकड़कर ऑफिस में बंद किया और पुलिस को सूचना दी। पीड़िता शिक्षक ने थाने में तहरीर…
लखीमपुर खीरी : बाढ़ से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 41 बाढ़ चौकियां और 14 सचल चिकित्सा दल तैनात
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) बाढ़ एवं जलभराव से प्रभावित जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। वर्तमान में जनपद के 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाढ़ एवं जलभराव से प्रभावित होते हैं जिन पर बाढ़ को लेकर तैयारी की गई है यहां मेडिकल टीम सहित अतिरिक्त इमरजेंसी दवाओं की व्यवस्था भी की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष गुप्ता द्वारा बताया गया कि जिले में बाढ़ नियंत्रण के लिए 41 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई…
फर्रुखाबाद:श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, ढाईघाट और बैरियर का निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2026 श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, फतेहगढ़ ने थाना शमसाबाद क्षेत्र के अंतर्गत ढाईघाट एवं बैरियर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आगामी सोमवार को श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं आवागमन की स्थिति का…
प्रयागराज में राहुल गांधी ने कहा- मोदी, शाह और अडानी ने खत्म किया रोजगार
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को छात्रों से संवाद करने प्रयागराज पहुंचे। करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद वह अपने पैतृक निवास स्वराज भवन पहुंचे।शाम को सात बजे राहुल गांधी मंच पर पहुंचे। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। मैदान में भारी भीड़ रही । यहां उन्होंने युवाओं से कहा कि आप भारत के भविष्य हों। मोहब्बत की दुकान खोलनी है आपको प्यार के साथ लड़ना है।…
कासगंज :पटियाली थाना क्षेत्रांतर्गत पेड़ काटते समय माली की पेड़ से गिरने पर मौत
पटियाली के गढ़िया ताजपुर में नीम का पेड़ काटते समय हादसा, पेड़ से गिरकर माली की मौत, चौकीदार गंभीर घायल कासगंज जनपद के पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया ताजपुर में शुक्रवार की शाम नीम का पेड़ काटते समय हुए दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गढ़ी खड़ेई निवासी 46 वर्षीय दिनेश पुत्र रामसनेही तथा ग्राम गढ़िया ताजपुर निवासी 38 वर्षीय शैलेंद्र पुत्र…
राष्ट्रीय स्तर की पार्टी के रूप में खड़ी हो रही है सम्यक पार्टी: प्रोफेसर राम सिंह
आगरा। सम्यक पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को आगरा के अंगूठी ग्राम में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. के. मौर्य, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) प्रोफेसर राम सिंह, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के. एम. दिवाकर, जिला अध्यक्ष धर्म प्रकाश वर्मा, जिला महासचिव दिलीप कुमार शाक्य सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) प्रोफेसर राम सिंह ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों सामंतवादियों की पार्टियां हैं। उन्होंने कहा कि इनके विकल्प के रूप में आम…
फर्रुखाबाद:यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस-एआरटीओ की बड़ी कार्रवाई, 273 वाहनों के चालान, 17 सीज
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2026 यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से 07 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह के निर्देशन में नगर क्षेत्र में सघन यातायात चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान क्षेत्राधिकारी यातायात अभय वर्मा, एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात के नेतृत्व में संचालित हुआ। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। टीमों ने प्रेशर हॉर्न, बिना सीट बेल्ट, ट्रिपल सवारी, फाल्टी नंबर प्लेट, मॉडिफाइड साइलेंसर,…
फर्रुखाबाद:संत रविदास महाराज की कलश यात्रा ने लिया कई क्षेत्रों में भ्रमण, जगह-जगह हुआ स्वागत
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2026 जनपद में संत रविदास महाराज के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही कलश यात्रा शुक्रवार को नीम करौरी, संकिसा, कोठी नगला और मुरान सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने स्वागत कर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता की। कलश यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा एवं यात्रा संयोजक बीरेन्द्र कठेरिया ने किया। यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने लोगों को संबोधित करते हुए…
फर्रुखाबाद में 04 अक्टूबर तक धारा-163 लागू, जुलूस-धरना और भीड़ जुटाने पर रोक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2026 आगामी स्वतंत्रता दिवस, ईद-ए-मिलाद/बारावफात, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, विश्वकर्मा पूजा, अनंत चतुर्दशी, महात्मा गांधी जयंती सहित विभिन्न त्योहारों और परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अंकुर लाठर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। आदेश 7 अगस्त 2026 को जारी किया गया है और सक्षम प्राधिकारी द्वारा निरस्त न किए जाने की स्थिति में 4 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। आदेश के अनुसार इसका उद्देश्य जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था और साम्प्रदायिक सौहार्द…
फर्रुखाबाद:मुरहास मार्ग का RUB-8A आज से रहेगा बंद, 16 दिन तक चलेगा रेलवे का Wearing Coat कार्य
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2026 निबकरोरी-फर्रुखाबाद रेलखंड के रेलवे किलोमीटर 1312/12-13 पर स्थित RUB-8A (मुरहास मार्ग) को Wearing Coat कार्य के चलते 8 अगस्त 2026 से अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार कार्य पूरा होने तक इस मार्ग से वाहनों एवं स्थानीय लोगों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। रेलवे के अनुसार RUB-8A पर पुराने Wearing Coat को तोड़कर नया कार्य कराया जाना है। निर्माण कार्य के दौरान मार्ग से आवागमन करना स्थानीय जनता और ग्रामीणों के लिए असुरक्षित हो सकता है।…
फर्रुखाबाद में ग्राम पंचायत अधिकारियों की नई तैनाती, चार विकासखंडों में बदले प्रभार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2026 ग्राम पंचायत अधिकारियों के स्थानांतरण, बहाली के बाद नई तैनाती एवं प्रशासनिक आधार पर रिक्त हुए ग्राम पंचायत क्लस्टरों में जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद नई तैनाती की गई है। जिलाधिकारी महोदया के अनुमोदन दिनांक 03 अगस्त 2026 के अनुपालन में विकासखंड कायमगंज, नवाबगंज, मोहम्मदाबाद एवं कमालगंज में ग्राम पंचायत अधिकारियों को विभिन्न क्लस्टरों का प्रभार सौंपा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री अजय कुमार साहू का जनपद चित्रकूट, श्री विवेक कुमार का जनपद हमीरपुर, श्रीमती आकांक्षा सक्सेना का जनपद गाजियाबाद तथा…
फर्रुखाबाद में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2026 फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा में पूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों के भंडारण और रिफिलिंग किए जाने का मामला पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान मौके से कुल 9 घरेलू गैस सिलेंडर और एक रिफलर बरामद किया गया। मामले में दो लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी को 5 अगस्त 2026 की रात करीब नौ बजे शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर पूर्ति निरीक्षक नगरपालिका…
फर्रुखाबाद में बाढ़ का कहर: 36 गांवों के 27,267 लोग प्रभावित, 52 नावें और 10 मोटर बोट राहत-बचाव में जुटीं
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2026 गंगा नदी के बढ़े जलस्तर के चलते जनपद में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। 7 अगस्त 2026 को गंगा नदी का जलस्तर 136.80 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से ऊपर है। वहीं रामगंगा नदी का जलस्तर फिलहाल बिलो गेज रहा। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी हैं। प्रशासन के अनुसार जनपद की तीन तहसीलों के कुल 36 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इनमें तहसील सदर के 9, कायमगंज के…
फर्रुखाबाद:आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में आलू-मक्का आधारित उद्यमों को बढ़ावा देने पर जोर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2026 जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आत्मा (कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण) गवर्निंग बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि एवं संबद्ध विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए किसानों की आय बढ़ाने, कृषि क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा किसानों को उनकी उपज का बेहतर बाजार उपलब्ध कराने को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, मत्स्य…
फर्रुखाबाद:अरुण हुड्डा हत्याकांड में 25 हजार का इनामी आरोपी रंजीत गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2026 थाना कादरीगेट पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त रंजीत पुत्र रघवीर उर्फ लीलू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या सहित पूर्व में भी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर श्री यमुना प्रसाद के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों…
फर्रुखाबाद:बाल श्रम और बाल विवाह रोकने को सख्ती, डीएम ने दिए अभियान तेज करने के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2026 जनपद में मिशन वात्सल्य के अंतर्गत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत जिला टास्क फोर्स तथा बाल विवाह-डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में आयोजित हुई। बैठक में बाल श्रम, बाल विवाह और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सहायक श्रमायुक्त को निर्देशित किया कि जनपद के होटल, ढाबों और कारखानों में…
