फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2026 ग्राम पंचायत अधिकारियों के स्थानांतरण, बहाली के बाद नई तैनाती एवं प्रशासनिक आधार पर रिक्त हुए ग्राम पंचायत क्लस्टरों में जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद नई तैनाती की गई है। जिलाधिकारी महोदया के अनुमोदन दिनांक 03 अगस्त 2026 के अनुपालन में विकासखंड कायमगंज, नवाबगंज, मोहम्मदाबाद एवं कमालगंज में ग्राम पंचायत अधिकारियों को विभिन्न क्लस्टरों का प्रभार सौंपा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री अजय कुमार साहू का जनपद चित्रकूट, श्री विवेक कुमार का जनपद हमीरपुर, श्रीमती आकांक्षा सक्सेना का जनपद गाजियाबाद तथा श्री अम्बरीष पाण्डेय का जनपद मिर्जापुर स्थानांतरण होने के कारण इनके प्रभार वाली ग्राम पंचायतों के क्लस्टर रिक्त हो गए थे। वहीं श्री संजीव कुमार गंगवार एवं श्री अमित यादव की बहाली के उपरांत कायमगंज में तैनाती तथा प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए रिक्त क्लस्टरों में नई तैनाती की गई है।
कायमगंज विकासखंड में पांच ग्राम पंचायत अधिकारियों को जिम्मेदारी
विकासखंड कायमगंज के कार्यालय आदेश संख्या 1930, दिनांक 06 अगस्त 2026 के तहत निम्न ग्राम पंचायत अधिकारियों को क्लस्टर आवंटित किए गए हैं—
श्री अमित यादव — सिकन्दपुर तिहैया, रुदायन क्लस्टर।
श्री ह्यदेश पाण्डेय — इकलहरा क्लस्टर।
श्री शुभम तिवारी — चिलौली क्लस्टर।
श्री संजीव कुमार गंगवार — कुँवरपुर खास, निजामुद्दीनपुर क्लस्टर।
श्री विजय शंकर — सिवारा खास, शादनगर क्लस्टर।
नवाबगंज में प्रवीन कुमार को मिली जिम्मेदारी
विकासखंड नवाबगंज के कार्यालय आदेश संख्या 1931, दिनांक 06 अगस्त 2026 के तहत श्री प्रवीन कुमार को वेग क्लस्टर का प्रभार सौंपा गया है।
मोहम्मदाबाद में मनीश साहू की तैनाती
विकासखंड मोहम्मदाबाद के कार्यालय आदेश संख्या 1932, दिनांक 06 अगस्त 2026 के अनुसार श्री मनीश साहू को नीवकरोरी एवं पखना क्लस्टर की जिम्मेदारी दी गई है।
कमालगंज में दो अधिकारियों को मिला प्रभार
विकासखंड कमालगंज के कार्यालय आदेश संख्या 1933, दिनांक 06 अगस्त 2026 के तहत—
कु० तान्या — जरारी क्लस्टर।
श्री प्रदीप यादव — महरूपुर रावी क्लस्टर।
को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशासन की ओर से यह तैनाती ग्राम पंचायतों में कार्यों के सुचारु संचालन तथा रिक्त क्लस्टरों में ग्राम पंचायत स्तर की व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। नई तैनाती के बाद संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपने-अपने आवंटित क्लस्टरों का कार्यभार संभालकर विभागीय कार्यों का संचालन करना होगा।
