सीतापुर:पेट्रोल पंप से 3000 रुपये का पेट्रोल भराकर बिना भुगतान किए फरार हुआ कार चालक, पुलिस से कार्रवाई की मांग

मिश्रिख/ सीतापुर:मिश्रिख क्षेत्र के बर्मी चौराहा स्थित एचपी महेश फिलिंग सेंटर से एक कार चालक द्वारा करीब 3000 रुपये का पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए वाहन लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। फिलिंग सेंटर संचालक ने थाना मिश्रिख में प्रार्थना पत्र देकर वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र के अनुसार, 09 अगस्त 2026 की रात करीब 3:30 बजे एक व्यक्ति मारुति सुजुकी एर्टिगा कार लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचा। चालक ने वाहन में लगभग 3000 रुपये का पेट्रोल…

जौनपुर :जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा थाना बरसठी का निरीक्षण एवं नवनिर्मित भोजनालय का किया गया उद्घाटन

जौनपुर :           जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के द्वारा थाना बरसठी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना, बैरक एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।          लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शिकायतों एवं विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।        इस अवसर पर पुलिसकर्मियों की सुविधा हेतु थाना परिसर में नवनिर्मित भोजनालय…

जौनपुर :नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

जौनपुर :नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन           युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत जौनपुर के तत्वावधान में मोहम्मद हसन पी०जी० कॉलेज जौनपुर में नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ सशक्त एवं जिम्मेदार युवा शक्ति के निर्माण के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।        कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए…

सीकर:कमूल एक सहारा एनजीओ द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु गोगापीर धाम में पौधारोपण किया गया

(सीकर) कमलादेवी जनसेवा संस्थान (रजि.) सीकर द्वारा संचालित कमूल एक सहारा एनजीओ की टीम द्वारा हरियालो राजस्थान अभियान के तहत सीकर जिले के सरकारी स्कूलों, कार्यालयों, महाविद्यालयों एवं आस पास के गाँव-ढाणियों में लगातार सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । जिसके तहत रविवार को गोगा पीर धाम शिवसिंहपुरा में संस्थान टीम द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से छायादार एवं सजावटी पौधे लगाए गए । पौधारोपण अभियान में ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताकर पौधे नियमित देखभाल करने की शपथ भी दिलाई गई ।इस अवसर पर संस्थान उपाध्यक्ष…

कासगंज :जिला अधिकारी प्रणायसिंह ने लहरा घाट पहुंचकर कावड़ियों की स्थिति का जायजा लिया

’’कासगंज, 09 अगस्त 2026।’’ जिलाधिकारी कासगंज श्री प्रणय सिंह द्वारा आज दिनांक 09 अगस्त 2026 को लहरा कावड़ स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कांवड़ मार्ग, घाट, श्रद्धालुओं के आवागमन, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं निरंतर सुचारू एवं व्यवस्थित रखी जाएं। जिलाधिकारी ने…

कासगंज : हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर घर फहराया जाएगा तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर फहराया जाएगा तिरंगा। कासगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से जनपद में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत 06 से 08 अगस्त 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत नागरिकों को अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा, जागरूकता कार्यक्रम, देशभक्ति कार्यक्रम एवं जनसंपर्क गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालयों, सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, सामाजिक…

लखीमपुर खीरी : डेंगू व जेई की सूचना पर गांवों में चला सर्विलांस अभियान

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) जनपद के ब्लॉक फूलबेहड़ के ग्राम ज्ञानपुर में डेंगू और ब्लॉक निघासन के ग्राम सिंगहा कला में जापानी एन्सेफेलाइटिस (जेई) के मरीज मिलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग तत्काल हरकत में आ गया। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता के निर्देश पर जिला मलेरिया अधिकारी के नेतृत्व में मलेरिया विभाग की टीम ने प्रभावित गांवों का दौरा कर निरोधात्मक कार्यवाही व जागरूकता अभियान चलाया। सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि टीम ने दोनों गांवों में पहुंचकर एण्टोमोलॉजिकल सर्विलांस, सोर्स रिडक्शन, एंटीलार्वाल स्प्रे, फीवर ट्रैकिंग,…

लखीमपुर खीरी : सावन मेले में पहचान छिपाकर बेचे जा रहे थे खाद्य पदार्थ, भारतीय बजरंग दल ने जताई नाराजगी

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) सावन के पवित्र माह में छोटी काशी गोला में कांवड़ियों और शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच खाद्य पदार्थों की बिक्री में कथित रूप से पहचान छिपाने का मामला सामने आया है। शनिवार रात्रि लगभग 9 बजे भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अनूप गुप्ता के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने नानक चौकी के पास दो ऐसे वाहनों को पकड़ा जिन पर कथित तौर पर नाम बदलकर खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे थे। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने तत्काल इसकी सूचना नानक चौकी…

कन्नौज:अपनी जनता पार्टी में कन्नौज की नई जिम्मेदारियों का ऐलान, राजसिंह कुशवाहा बने जिला उपाध्यक्ष

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अगस्त 2026 अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य एवं अपनी जनता पार्टी कन्नौज के जिला अध्यक्ष शिवम् कुशवाहा के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कन्नौज जिले में विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। संगठन द्वारा राजसिंह कुशवाहा को जिला उपाध्यक्ष, गौरव शाक्य को जिला मीडिया प्रभारी, नितिन कुशवाहा को जिला सचिव, शिवम् कुशवाहा को जिला सचिव तथा रोहित शाक्य को जिला सचिव मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी…

फर्रुखाबाद:थाना मऊदरवाजा का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अगस्त 2026 जनपद में कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ गिरीश कुमार सिंह द्वारा थाना मऊदरवाजा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में स्थित सीसीटीएनएस कार्यालय, विवेचना कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, भोजनालय एवं शस्त्रागार का निरीक्षण किया। इसके साथ ही थाना परिसर की व्यवस्थाओं का भी…

फर्रुखाबाद:बाढ़ प्रभावित मंझा की मड़ैया पहुंचे विधायक सुशील शाक्य, राहत सामग्री वितरित कर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अगस्त 2026 जनपद में बाढ़ की स्थिति के बीच अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुशील शाक्य ने आज बाढ़ प्रभावित ग्राम मंझा की मड़ैया पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया तथा ग्रामीणों से उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। विधायक सुशील शाक्य ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से संवाद करते हुए उनकी परेशानियों को गंभीरता से सुना और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।…

फर्रुखाबाद:बाढ़ के कटान से संकट में आई सड़क, एसडीएम श्वेता साहू की तत्परता से बचा आवागमन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अगस्त 2026 जनपद में गंगा नदी में आई बाढ़ के चलते अमृतपुर तहसील क्षेत्र के भुड़िया भेड़ा गांव में सड़क कटने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। ग्रामीणों की सूचना पर अमृतपुर की उपजिलाधिकारी श्वेता साहू और तहसीलदार शशांक सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और कटानग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि बाढ़ के तेज बहाव के कारण सड़क लगातार कट रही थी। यदि समय रहते कटान को नहीं रोका जाता तो सड़क के क्षतिग्रस्त होकर आवागमन…

फर्रुखाबाद:थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, 7 शिकायतों में 2 का मौके पर निस्तारण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अगस्त 2026 थाना शमसाबाद में शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस में कुल 7 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 5 शिकायतें राजस्व विभाग तथा 2 शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित थीं। अधिकारियों ने 2 शिकायतों का मौके पर ही…

फर्रुखाबाद:नरौरा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद बढ़ा गंगा का जलस्तर, डीएम ने अजीजाबाद, शरणालय और ढाईघाट का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अगस्त 2026 जनपद में नरौरा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने शनिवार को कायमगंज तहसील के शमसाबाद विकासखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्रभावित लोगों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सबसे पहले बाढ़ प्रभावित अजीजाबाद गांव पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश…

फर्रुखाबाद:कृमि मुक्त बचपन की ओर जिले में की बड़ी पहल, 15 अगस्त से पहले बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अगस्त 2026 जनपद में बच्चों और किशोर-किशोरियों को कृमि संक्रमण से बचाने तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और समुचित शारीरिक विकास को सुनिश्चित करने के लिए फर्रुखाबाद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 10 अगस्त को 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की कृमिनाशक दवा खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है एल्बेंडाजोल मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.…

फर्रुखाबाद:डीएम ने प्राथमिक विद्यालय अजीजाबाद और कस्तूरबा गांधी विद्यालय रजलामई का किया औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था परखी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अगस्त 2026 जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने शनिवार को कायमगंज तहसील के विकासखंड शमसाबाद क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय अजीजाबाद और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रजलामई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में चल रहे अध्ययन-अध्यापन कार्य, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। विद्यार्थियों से संवाद कर परखी शैक्षणिक प्रगति प्राथमिक विद्यालय अजीजाबाद के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछकर विद्यार्थियों के ज्ञान और सीखने के स्तर का आकलन…

फर्रुखाबाद में बाढ़ की स्थिति बरकरार, 36 गांवों के 27,267 लोग प्रभावित; राहत-बचाव कार्य जारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अगस्त 2026 जनपद में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर के चलते बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। 8 अगस्त को गंगा नदी का जलस्तर 136.85 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से ऊपर है। हालांकि यह अभी खतरे के निशान 137.10 मीटर से नीचे है। वहीं रामगंगा नदी का जलस्तर बिलो गेज दर्ज किया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार गंगा नदी के जलस्तर से जनपद की तीनों तहसीलों के कुल 36 गांव प्रभावित हुए हैं। इनमें तहसील सदर के 9, कायमगंज…

फर्रुखाबाद: विधायक सुशील शाक्य ने ‘द गोल्डन एम्पायर होटल एंड रेस्टोरेंट’ का किया शुभारंभ।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अगस्त 2026 अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने मुरहास कन्हैया में श्री ब्रजकिशोर शाक्य के नवीन प्रतिष्ठान ‘द गोल्डन एम्पायर होटल एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक ने प्रतिष्ठान के संचालक ब्रजकिशोर शाक्य को नवीन व्यवसाय की शुरुआत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन अवसर पर विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि क्षेत्र में नए प्रतिष्ठानों की शुरुआत से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होते हैं। उन्होंने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना…

प्रयागराज, थाना दिवस में प्राप्त शिकायतों का कराया गया निस्तारण, सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से कराया गया मुक्त

प्रयागराज, थाना दिवस में प्राप्त शिकायतों का कराया गया निस्तारण, सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से कराया गया मुक्त प्रयागराज 08 अगस्त, 2026। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर तहसीलों के अन्तर्गत आयोजित थाना समाधान दिवस में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के सम्बंध में प्राप्त शिकायती पत्रों पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व अन्य अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही करते हुए सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया। तहसील बारा तहसीलदार बारा द्वारा तहसील बारा क्षेत्रान्तर्गत थाना दिवस में चकमार्ग, नवीन परती…

ब्रेकफ़ास्ट ना करने की गलत आदत बना सकती है आपको इन गंभीर बीमारियों का शिकार

आज हम आपको बताने जा रहे हैं की नाश्ता न करने की आदत आपको कितनी बड़ी और गंभीर परेशानियों के अधीन कर सकता है । हमारे बड़े बूढ़े भी कह गए हैं की बिना कुछ खाये पिये घर से नही निकालना चाहिए । ऐसा करना हमारे लिए परेशानी भी खड़ी कर सकता है । आइये आज जानते है इस बारे में विस्तार से । ब्रेकफास्ट न करने से सिर्फ सेहत पर ही बुरा असर नहीं पड़ता है, बल्कि इससे आपकी सोशल लाइफ भी प्रभावित हो सकती है। ब्रेकफास्ट न करने…