फर्रुखाबाद:बाढ़ प्रभावित मंझा की मड़ैया पहुंचे विधायक सुशील शाक्य, राहत सामग्री वितरित कर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अगस्त 2026 जनपद में बाढ़ की स्थिति के बीच अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुशील शाक्य ने आज बाढ़ प्रभावित ग्राम मंझा की मड़ैया पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया तथा ग्रामीणों से उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।

विधायक सुशील शाक्य ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से संवाद करते हुए उनकी परेशानियों को गंभीरता से सुना और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि राहत एवं सहायता कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। प्रभावित लोगों को आवश्यक राहत सामग्री और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन एवं सरकार लगातार प्रयासरत है।

विधायक ने कहा कि जनसेवा उनका संकल्प है और हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ा रहना उनका दायित्व है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराया जाएगा।

इस दौरान राहत सामग्री मिलने से प्रभावित परिवारों ने राहत महसूस की और विधायक के मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनने पर आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment