कन्नौज:अपनी जनता पार्टी में कन्नौज की नई जिम्मेदारियों का ऐलान, राजसिंह कुशवाहा बने जिला उपाध्यक्ष

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अगस्त 2026 अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य एवं अपनी जनता पार्टी कन्नौज के जिला अध्यक्ष शिवम् कुशवाहा के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कन्नौज जिले में विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

संगठन द्वारा राजसिंह कुशवाहा को जिला उपाध्यक्ष, गौरव शाक्य को जिला मीडिया प्रभारी, नितिन कुशवाहा को जिला सचिव, शिवम् कुशवाहा को जिला सचिव तथा रोहित शाक्य को जिला सचिव मनोनीत किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

पार्टी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिम्मेदारियों के लिए सभी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।

Leave a Comment