कासगंज : हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर घर फहराया जाएगा तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर फहराया जाएगा तिरंगा।

कासगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से जनपद में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत 06 से 08 अगस्त 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत नागरिकों को अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा, जागरूकता कार्यक्रम, देशभक्ति कार्यक्रम एवं जनसंपर्क गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालयों, सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की गई।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में हर्षोल्लास के साथ घर-घर तिरंगा हर विद्यालय की थीम पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की फुल, पत्तियों एवं रंगों के माध्यम से तिरंगा सजाया गया। साथ ही तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन भी किया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी नागरिकों से अपील की कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त करें।
“हर घर तिरंगा—हर दिल तिरंगा,
देशभक्ति का यही है संकल्प हमारा।”

Leave a Comment