कासगंज :जिला अधिकारी प्रणायसिंह ने लहरा घाट पहुंचकर कावड़ियों की स्थिति का जायजा लिया

’’कासगंज, 09 अगस्त 2026।’’ जिलाधिकारी कासगंज श्री प्रणय सिंह द्वारा आज दिनांक 09 अगस्त 2026 को लहरा कावड़ स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कांवड़ मार्ग, घाट, श्रद्धालुओं के आवागमन, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं निरंतर सुचारू एवं व्यवस्थित रखी जाएं।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से घाट एवं कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था बनाए रखने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक प्रबंध निरंतर प्रभावी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी कासगंज श्री एस0एन0 त्रिपाठी एवं अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद सोरों सुश्री हर्षिता देवड़ा मौके पर उपस्थित रहीं। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता एवं तत्परता से निर्वहन करते हुए कांवड़ियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें तथा स्थल पर किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसका तत्काल निराकरण कराया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा, स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। संबंधित अधिकारी लगातार स्थलीय निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की निगरानी रखें, ताकि कांवड़ियों को सुगम एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Leave a Comment