कासगंज के सभागार में जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 07 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रार्थना पत्र का निस्तारण पूरी गुणवत्ता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस तथा विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन की महत्वपूर्ण व्यवस्था है, जिसका उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं, जिनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कासगंज: जिला अधिकारी प्रणयसिंहपुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
