श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना हण्डिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-144/2026 धारा-319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) भा0न्या0सं0 से सम्बंधित वांछित अभियुक्त सन्दीप तिवारी पुत्र दिनेश प्रसाद तिवारी निवासी ग्राम यशवंत सिंह का पुरा थाना पडरी जनपद मीरजापुर को थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-07.08.2026 को थाना हण्डिया से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त सन्दीप तिवारी उपरोक्त द्वारा आरोहन फाइनेशियल सर्विसेज लिमिटेड कम्पनी में काम करते हुए छल करके कूट रचित प्रपत्र तैयार कराकर 21 ग्राहक व सह ग्राहको के मृत्यु प्रमाण पत्रो में जाल साजी करके बीमा दावो से कुल 7,57,500/- रुपये का गबन किये जाने के सम्बंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हण्डिया पर मु0अ0सं0-144/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
सन्दीप तिवारी पुत्र दिनेश प्रसाद तिवारी निवासी ग्राम यशवंत सिंह का पुरा थाना पडरी जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 26 वर्ष ।
सम्बंधित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-144/26 धारा-319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) भा0न्या0सं0 थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
अभियुक्त सन्दीप तिवारी उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0-144/26 धारा-319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) भा0न्या0सं0 थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-94/2026 धारा-319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) भा0न्या0सं0 थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
- प्र0नि0 अनूप सरोज, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 राममिलन यादव, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 महेश पाल, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
