फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का अभियान तेज, दुकानों का औचक निरीक्षण कर जांचे अभिलेख

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग की ओर से जनपद में लगातार प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को भी अभियान जारी रहा।

इसी क्रम में 7 अगस्त 2026 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा ने आबकारी स्टाफ के साथ ग्राम नगरिया देवघरपुर में दबिश कार्रवाई की। इसके साथ ही जनपद के विभिन्न आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया।

अभियान के दौरान कम्पोजिट दुकानों महरूपुर बिजल और कमालगंज तथा देशी मदिरा दुकानों कमालगंज एवं महरूपुर बीजल की जांच की गई। अधिकारियों ने दुकानों पर उपलब्ध मदिरा के स्टॉक का अभिलेखों से मिलान किया।

निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की भी जांच की गई। आबकारी विभाग की टीम ने संबंधित अनुज्ञापियों को सभी अभिलेख अद्यतन रखने तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दुकानों पर किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी बनाए रखने और अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

आबकारी विभाग के अनुसार जनपद में अवैध मदिरा के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रवर्तन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Comment