कासगंज: अलीगढ़ मंडल की मंडल आयुक्त संगीता सिंह के कलेक्टेªट पहुंचने पर उन्हें पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया इसके उपरांत अलीगढ़ मंडल की मंडल आयुक्त संगीता सिंह ने सोरों स्थित लहरा गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा एवं श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट पर उपलब्ध सभी व्यवस्थाओं को गंभीरता से परखा तथा श्रद्धालुओं और तैनात गोताखोरों से बातचीत कर सुरक्षा एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
मंडल आयुक्त ने घाट पर स्थापित मेडिकल कैंप, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए कहा कि लहरा घाट पर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता रहे तथा सभी व्यवस्थाओं का निरंतर निरीक्षण करते हुए उन्हें सुचारु बनाए रखा जाए।
मंडल आयुक्त ने सड़क एवं घाट पर झाड़ियां की सफाई, प्रकाश की व्यवस्था महिला चेंजिंग रूम मो.टॉयलेट मौके पर जाकर देखा गोताखोर नाव की व्यवस्था अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी इतिआदि की व्यवस्था पूर्ण रूप से मौके पर पाई गयी।
कासगंज: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने लहरा घाट का निरीक्षण किया
