श्रीलंका में अभ्यास के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल के दाहिने हाथ के अंगूठे में चोट लग गई। बल्लेबाजी के बाद फील्डिंग प्रैक्टिस में दोबारा चोट लगने के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। पिछले आठ महीनों में करीब 10 भारतीय खिलाड़ियों के चोटिल होने के बीच बीसीसीआई फिटनेस व्यवस्था की आंतरिक समीक्षा कर रहा है। बोर्ड फिटनेस मानकों में बदलाव और ब्रोंको टेस्ट को ज्यादा प्रभावी तरीके से लागू करने पर भी विचार कर सकता है।
आठ महीने में 10 भारतीय खिलाड़ियों को लगी चोट, नाराज बीसीसीआई ने शुरू की समीक्षा
