फर्रुखाबाद में दो मामलों में दोषसिद्धि: अभियुक्तों को कारावास व अर्थदंड की सजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 फरवरी 2026 पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी के निर्देशों के क्रम में जनपद फर्रुखाबाद में दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में न्यायालय द्वारा दोषसिद्धि कर सजा सुनाई गई है। 🔹 पहला मामला: 1992 का प्रकरण, 3 वर्ष का साधारण कारावास अभियुक्त मुन्ना पुत्र वीरभान सिंह, निवासी नगला भूड, थाना कमालगंज, जनपद फर्रुखाबाद के विरुद्ध मु0अ0स0 116/1992, वाद संख्या 1664/1996, धारा 323, 324, 325 भा.द.वि. के तहत थाना राजेपुर, जनपद फतेहगढ़ में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना…

फर्रुखाबाद में बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ विवाह संस्कार, वर-वधू को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 फरवरी 2026 जनपद में एक सादगीपूर्ण एवं प्रेरणादायी समारोह में नगीना पुत्री श्री आमोद शाक्य निवासी ग्राम ज्योनी, पोस्ट रसीदपुरमई एवं गौरव पुत्र श्री अशोक शाक्य निवासी ग्राम रठौरा, पोस्ट ताजपुर, जनपद फर्रुखाबाद का दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार बौद्ध रीति-रिवाज से सम्पन्न कराया गया। समारोह में बौद्ध परंपराओं के अनुसार त्रिशरण एवं पंचशील ग्रहण कराते हुए वैवाहिक विधि सम्पन्न कराई गई। इस अवसर पर धर्मपाल सिंह बौद्ध द्वारा वर-वधू को वैवाहिक जीवन के लिए मंगलकामनाएं देते हुए विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने कहा…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने कायमगंज तहसील का किया औचक निरीक्षण, राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 फरवरी 2026 जिलाधिकारी डॉ० आशुतोष कुमार द्विवेदी ने तहसील कायमगंज का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, न्यायालयों में लंबित राजस्व वादों की स्थिति, जनसुनवाई व्यवस्था, फार्मर रजिस्ट्री, उप निबंधक कार्यालय एवं विभिन्न पटलों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने न्यायालयों में लंबित राजस्व वादों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वादों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा अनावश्यक रूप से लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी डॉ० आशुतोष कुमार द्विवेदी ने थाना कायमगंज का किया औचक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 फरवरी 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ० आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा थाना कायमगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, आगंतुक रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, शस्त्रागार, मालखाना तथा बंदी गृह का गहन परीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने…

फर्रुखाबाद:कंपिल नगर पंचायत कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 फरवरी 2026 जनपद के जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा कंपिल नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों के रख-रखाव, कर वसूली की स्थिति, जन्म–मृत्यु पंजीकरण, निर्माण कार्यों की प्रगति, स्वच्छता व्यवस्था, 15वें वित्त आयोग की धनराशि के उपयोग तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कार्यालय में संचालित जनसुनवाई व्यवस्था का अवलोकन करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग…

फर्रुखाबाद में सघन चेकिंग अभियान: ओवरलोडिंग में 2 ट्रक सीज, रिफ्लेक्टिव टेप न होने पर 3 वाहन जब्त

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 फरवरी 2026 जनपद में सड़क सुरक्षा एवं राजस्व वसूली को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान दो ट्रक ओवरलोड पाए गए। इनमें से एक ट्रक पर परिवहन विभाग का ₹15,000 टैक्स भी बकाया था। दोनों ट्रकों को तत्काल सीज करते हुए कुल ₹73,000 का जुर्माना लगाया गया। इसके…

फर्रुखाबाद:क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने कोतवाली मोहम्मदाबाद का किया वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 फरवरी 2026 को क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा द्वारा कोतवाली मोहम्मदाबाद का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की समस्त व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं सुविधाओं का गहनता से परीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में मिशन शक्ति केंद्र, थाना परिसर की बैरक, पुलिस मेस, थाना कार्यालय एवं हवालात का सम्यक रूप से निरीक्षण किया गया। क्षेत्राधिकारी ने अभिलेखों का अवलोकन कर उनकी अद्यतन स्थिति की समीक्षा की तथा रिकॉर्ड संधारण में शुद्धता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बैरकों की साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था,…

फर्रुखाबाद:उ.प्र.पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिता की हत्या में पुत्र गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 फरवरी 2026 एसओजी, सर्विलांस और थाना जहानगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने हत्या के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल (डंडा) भी बरामद कर लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार थाना जहानगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 19/2026, धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित प्रकरण में अभियुक्त अमन कुमार…

फर्रुखाबाद:राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ठण्डी सड़क, 20 फरवरी को रोजगार मेला/अप्रेन्टिसशिप मेला, 180 पदों पर भर्ती का अवसर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 फरवरी 2026 जनपद के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान करते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठण्डी सड़क परिसर में दिनांक 20.02.2026 (शुक्रवार) को प्रातः 10:00 बजे से रोजगार मेला/अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले में कुल 04 प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं, जिनके माध्यम से 180 रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली कंपनियों में प्रमुख रूप से इंडिया यामाहा मोटर प्रा. लि. (ग्रेटर नोएडा – 50 पद), हाउवे रूप प्रेसिजन टेक्नोलॉजी लि. (मानेसर –…

फर्रुखाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, बैंक एवं धारा 138 एनआई एक्ट मामलों के निष्पादन पर जोर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 फरवरी 2026 आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में लघु आपराधिक एवं धारा 138 एनआई एक्ट (चेक बाउंस) मामलों के प्रभावी निस्तारण हेतु एडीआर भवन में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक श्री नीरज कुमार, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद के निर्देशन में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन न्यायाधीश/सचिव श्रीमती प्रियंका गांधी द्वारा किया गया। अध्यक्ष महोदय…

फर्रुखाबाद:बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 फरवरी 2026 जनपद में आगामी बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, नकल-विहीन एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सक्रिय दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में अरुण कुमार सिंह (अपर जिलाधिकारी) एवं अरुण कुमार सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक) ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कक्षों की व्यवस्थाओं, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा तथा परीक्षार्थियों की…

फर्रुखाबाद:हत्या के प्रयास मामले में दोषसिद्धि, अभियुक्त को 10 वर्ष का कारावास

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 फरवरी 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना कोतवाली फर्रुखाबाद में पंजीकृत मु0अ0सं0 549/2017, वाद संख्या 167/2020, धारा 302/307 भा.द.वि. के मामले में पुलिस व अभियोजन पक्ष की सशक्त पैरवी से महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। उक्त प्रकरण में विवेचना पूर्ण कर अभियुक्त के विरुद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान फतेहगढ़ पुलिस टीम, मॉनिटरिंग…

फर्रुखाबाद:विकास भवन में किसान दिवस आयोजित, फार्मर रजिस्ट्री व मण्डी व्यवस्था पर उठे अहम मुद्दे

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 फरवरी 2026  बुधवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन, सिंचाई, विद्युत, सहकारिता, मण्डी, मत्स्य, जल निगम, लोक निर्माण विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत उप कृषि निदेशक, फर्रुखाबाद द्वारा किसानों के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने बताया कि जनपद में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्रगति पर है और सभी किसान अपनी एवं अपने परिवार के उन सदस्यों की भी रजिस्ट्री…

फर्रुखाबाद:जिला कारागार का निरीक्षण, बंदियों की समस्याएं सुनीं — निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 फरवरी 2026 जनपद में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद की न्यायाधीश/सचिव प्रियंका गांधी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों की समस्याओं को सुना तथा उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेते हुए उपस्थित चिकित्सक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही जेल प्रशासन को भोजन व्यवस्था और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सचिव प्रियंका गांधी ने पुरुष एवं महिला बंदियों से अलग-अलग बातचीत कर उनकी तारीख-पेशी, भोजन व्यवस्था…

फर्रुखाबाद: कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु एसपी ने उपनिरीक्षक का किया स्थानांतरण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 फरवरी 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आरती सिंह, पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। दिनांक 17.02.2026 को जारी आदेश के तहत एक उपनिरीक्षक का स्थानांतरण किया गया है। जारी सूची के अनुसार—स्थानांतरित अधिकारी का विवरण निम्नवत है: उपनिरीक्षक श्री जगदीश वर्मा (पीएनओ-850910434) कहां से: कायमगंज थाना कहां को: पुलिस लाइन, फतेहगढ़ पुलिस अधीक्षक द्वारा यह कदम जनपद में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यों की सुचारू संचालन एवं कानून-व्यवस्था…

फर्रुखाबाद:देशी तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 फरवरी 2026 थाना कादरीगेट पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई आलोक सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देशन तथा हरीश चन्दर, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार 17 फरवरी 2026 की रात्रि चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से एक देशी तमंचा और 32 बोर का एक…

फर्रुखाबाद: 20-21 फरवरी को परिवहन कार्यालय में लगेगा परिवहन मेला, एकबारीय कर व्यवस्था की दी जाएगी जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 फरवरी 2026 वाहन स्वामियों को नई कर व्यवस्था की जानकारी देने तथा कर जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 20 और 21 फरवरी 2026 को सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में परिवहन मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का समय प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि दिनांक 30 जनवरी 2026 से किराये या पारिश्रमिक पर संचालित दोपहिया मोटरसाइकिल, तिपहिया मोटर कैब, मैक्सी कैब, प्रयोजन यान,…

फर्रुखाबाद: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की बैठक में 16 दावे स्वीकृत, मृतक किसानों को मिलेगा मुआवजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के अंतर्गत प्राप्त दावों पर विस्तृत चर्चा करते हुए पात्र लाभार्थियों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। बैठक में बताया गया कि इस योजना के अंतर्गत दुर्घटना में मृतक किसान के परिजनों को सरकार द्वारा 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। प्रस्तुत 25 दावों की समीक्षा के दौरान शासनादेश के अनुरूप…

फर्रुखाबाद:कर वसूली में ढिलाई पर सख्त हुए डीएम डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी, विभागों को प्रवर्तन बढ़ाने के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 फरवरी 2026 जनपद में राजस्व वसूली की स्थिति की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर राजस्व की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। समीक्षा के दौरान पाया गया कि वाणिज्य कर विभाग की वसूली लक्ष्य के सापेक्ष अत्यंत कम है। इसी प्रकार स्टाम्प एवं निबंधन विभाग, आबकारी विभाग तथा खनन विभाग की राजस्व प्राप्ति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। मंडी फर्रुखाबाद, मोहम्मदाबाद एवं कायमगंज की मासिक वसूली भी अपेक्षा से…

फर्रुखाबाद:कायमगंज में हत्या कांड का खुलासा, दो आरोपी तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 फरवरी 2026 जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी, सर्विलांस टीम और कोतवाली कायमगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के एक मामले का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी तमंचा .315 बोर, तीन जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे…