फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अप्रैल 2026 जनपद के बड़े बंगशपुरा स्थित हज़रत दुल्लाह शाह शहीद के उर्स को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार शाम 5 बजे आयोजित बैठक में उर्स की तारीख 7 और 8 मई (जुमेरात व जुम्मा) तय की गई। इस दौरान प्रसिद्ध कव्वाल शाजेब वारसी (बाराबंकी) और शबी नसीरी खैराबादी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
उर्स का आयोजन कमेटी के सदस्यों असलम शेर खां, इलियास हुसैन, तारिक हुसैन खां नसीरी, ज़िया वारिस नसीरी, मज़हर मीर खां नसीरी, राजिक नसीरी, हाफिज इमरान अंसारी, अरवाज़ शेर खान नसीरी और असीम रज़ा की सरपरस्ती में किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
