फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अप्रैल 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कमालगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मु0अ0सं0 77/2026 में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और पाक्सो एक्ट के तहत गंभीर आरोप दर्ज हैं।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में की गई। थाना कमालगंज पर पंजीकृत मुकदमे में अभियुक्त वीरेन्द्र उर्फ आकाश पुत्र सुभाष, निवासी ग्राम रजीपुर को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
क्या है मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 मार्च 2026 को वादिनी द्वारा थाना कमालगंज में प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया कि अभियुक्त उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस आधार पर धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान, घटनास्थल निरीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में धारा 65(1) बीएनएस तथा 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
गिरफ्तारी व आगे की कार्रवाई
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपने बयान न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से देने की बात कही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
अभियुक्त के विरुद्ध वर्तमान में यही मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह वांछित चल रहा था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
इस कार्रवाई में थाना कमालगंज के निरीक्षक अनिल कुमार एवं हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार की प्रमुख भूमिका रही।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
