फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अप्रैल 2026 जनपद के मोहल्ला मेमरान स्थित वरगदेशवर भोलेनाथ मंदिर (दुर्गा जी, बाला जी व शिव जी) में बालाजी के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम भंडारे में दुर्गा स्वरूप बच्चियों को प्रसाद ग्रहण कराया गया। इस आयोजन में सभी मोहल्लों के बालाजी भक्तों ने एकजुट होकर भाग लिया और श्रद्धा-भक्ति के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिसके पश्चात भंडारे का आयोजन हुआ। भक्तों ने बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और सभी ने मिलकर बालाजी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए।
इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण गौतम पूर्व जिला बचत अधिकारी, रामऔतार माथुर कैप्टन, रामनिवास शास्त्री उर्फ मोतीलाल, डॉ धर्मवीर सिंह, लाल सिंह, मुकेश यादव, रवि कुमार, जितेंद्र कुमार शाक्य, रिंकू श्रीवास्तव, रामबिलास, संजू श्रीवास्तव, दिव्यांश सिंह, संगीत यादव, आशीष सक्सेना, प्रवेश शाक्य, करन सक्सेना, उज्जवल शाक्य उर्फ पारस, बॉबी शाक्य, सुमित शाक्य, अजीत शाक्य, नीरज राठौर, राजू श्रीवास्तव, आर्यन राठौर, सौम्यब शाक्य, प्रवल शाक्य, उमंग, दीपक श्रीवास्तव, ओमकार शाक्य, नरेन्द्र राठौर, अक्षय कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
लखन शाक्य ने साउंड व्यवस्था में भी विशेष सहयोग दिया गया, जिससे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सका। आयोजन के सफल संचालन पर सभी भक्तों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया।
