फर्रुखाबाद:कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस सहित युवक को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 मई 2026 जनपद की उत्तर प्रदेश पुलिस के तहत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी…

फर्रुखाबाद में दर्दनाक हादसा: झोपड़ी में लगी भीषण आग, 2 वर्षीय मासूम की जिंदा जलकर मौत, दादी गंभीर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 मई 2026 जनपद के कायमगंज थाना क्षेत्र स्थित कमरुद्दीन नगर गांव में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। झोपड़ी में अचानक लगी भीषण आग की चपेट में आने से 2 वर्षीय मासूम बच्ची कुसुम प्रभा की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि उसकी दादी जदुरानी गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार दोपहर के समय परिवार के सदस्य झोपड़ी में आराम कर रहे…

फर्रुखाबाद:शमसाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: युवक तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 मई 2026 जनपद के थाना शमसाबाद पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन तथा श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक…

फर्रुखाबाद में 30 मई तक आंधी, ओलावृष्टि और 90 किमी रफ्तार हवाओं का अलर्ट

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 मई 2026 भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा जारी प्रभाव आधारित मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में 28 से 30 मई 2026 तक मौसम बेहद खराब रहने की संभावना है। विभाग ने तेज आंधी, तड़ित झंझावात, तेज हवाएं और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही जनसामान्य, किसानों और पशुपालकों के लिए विशेष एडवाइजरी भी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 28 मई को 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि…

फर्रुखाबाद:ईद-उल-अजहा को लेकर डीएम-एसपी का पैदल मार्च, मऊदरवाजा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 मई 2026 जनपद में आगामी ईद-उल-अजहा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बुधवार को थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने थाना मऊदरवाजा से ईदगाह तक पैदल मार्च कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख स्थलों, संवेदनशील बिंदुओं, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं पुलिस बल की तैनाती का…

फर्रुखाबाद:रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष की बैठक संपन्न, पॉक्सो और दहेज हत्या के 09 मामलों की हुई समीक्षा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 मई 2026 जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी महोदया ने की, जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं से जुड़े गंभीर मामलों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कुल 09 प्रकरणों पर चर्चा की गई, जिनमें 07 मामले पॉक्सो एक्ट से संबंधित तथा 02 मामले दहेज हत्या से जुड़े थे। प्रत्येक मामले की वर्तमान स्थिति, विवेचना की प्रगति, पीड़ित पक्ष…

फर्रुखाबाद के किसानों के लिए संकर शाकभाजी व कृषि यंत्रों पर अनुदान का मौका

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 मई 2026 उद्यान विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के अंतर्गत फर्रुखाबाद जनपद के किसानों हेतु विभिन्न योजनाओं में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों एवं कृषि यंत्रीकरण से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना है। कार्यालय आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी, फर्रुखाबाद से जारी प्रेस नोट के अनुसार संकर शाकभाजी कार्यक्रम एवं बागवानी मशीनीकरण योजनाओं के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी…

मीठा खाने का मन हो तो चावल की खीर का ले जायका

 अगर आज आपका मन कुछ मीठा खाने का कर रहा है तो इस बार चावल की खीर बनाइए. जिसकी विधि बहुत सरल है और इसे खाकर एक अलग ही आनंद आएगा. सामग्री – चावल किसी भी तरह का)दूध फुल क्रीम)हरी इलायचीचीनीचिरौंजीकिशमिशबादाम और काजू बनाने की विधि – इसके लिए सबसे पहले फुल क्रीम दूध लीजिए. दूध को उसी बर्तन में निकालें जिसमें आपको खीर बनानी है और दूध के बर्तन को धीमी आंच पर रख दीजिए. अब उसके बाद इसे धीरे-धीरे पकने दें और करीब 10 मिनट बाद इसमें आधी कटोरी चावल…

टीडीपी का बड़ा ऐलान: 2029 चुनावों में महिलाओं को 33 फीसदी टिकट

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने 2029 के चुनावों में महिलाओं को 33 फीसदी टिकट देने का प्रस्ताव रखा है। यह घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नारा लोकेश ने वार्षिक अधिवेशन ‘महानाडु’ के पहले दिन की। देश में किसी राजनीतिक दल द्वारा इस तरह की पहल पहली बार मानी जा रही है। यह कदम राजनीति में महिला नेतृत्व और लैंगिक समानता की दिशा में महत्वपूर्ण है। लोकेश ने कहा कि संसद में महिला आरक्षण विधेयक पास हो या न हो, टीडीपी आगामी चुनावों में महिलाओं को 33 फीसदी टिकट देगी।…

घूमने के हैं शौकीन, तो यात्रा बीमा करवाकर उठाएं ये फायदे

विदेश घूमने की योजना बनाने वालों के लिए यात्रा बीमा (ट्रैवल इंश्योरेंस) जरूरी है, क्योंकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की इमरजेंसी आने पर इसके कई फायदे होते हैं. मसलन, मेडिकल इमरजेंसी होना, परिवार में कोई घटना होना, आतंकी घटना होना या किसी अन्य कारण से यात्रा रद्द करने की नौबत आना. ऐसी परिस्थितियों में यात्रा बीमा का फायदा होता है, क्योंकि बीमा कराने पर उसमें नुकसान की भरपाई हो जाती है. पॉलिसी बाजार के चीफ बिजनेस ऑफिसर तरुण माथुर बताते हैं कि अगर हवाई अड्डे पर बैगेज बेल्ट में…

महाराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर रैंडोल्फ डेनियल का निधन, 62 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

रैंडोल्फ डेनियल का 62 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह महाराष्ट्र क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी थे और घरेलू क्रिकेट में अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे। रैंडोल्फ डेनियल ने महाराष्ट्र के लिए 1982-83 से 1998-99 के बीच 16 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले। दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज डेनियल ने अपने करियर में 35 विकेट हासिल किए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन छह विकेट पर 60 रन रहा। वहीं बल्लेबाजी में उन्होंने कुल 106 रन बनाए।डेनियल मूल रूप से पुणे जिले…

फिल्ममेकर अनिक दत्ता का निधन, बहुमंजिला घर की छत से गिरने के कारण हुई मौत

फिल्ममेकर अनिक दत्ता के निधन की खबर से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बुधवार को अपने बहुमंजिला घर की छत से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई। कोलकाता पुलिस ने यह जानकारी साझा की है। साथ ही फिल्ममेकर के मौत की जांच भी जारी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें ढाकुरिया के पास एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है। हालांकि फिल्ममेकर के परिवार…

वैभव की दीवानगी सात समंदर पार! इस WWE स्टार ने जर्सी पहनकर पोस्ट की तस्वीर, पराग हैरान

आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब सिर्फ क्रिकेट फैंस के बीच ही नहीं, बल्कि दूसरे खेलों की दुनिया में भी लोकप्रिय हो रहे हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह जिम में एक्सरसाइज करते नजर आए। खास बात यह रही कि उन्होंने इस दौरान वैभव सूर्यवंशी की जर्सी पहन रखी थी। मैकइंटायर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘चोजन वन’ यानी ‘विशेष रूप से चुना गया इंसान’। इसके बाद यह…

‘धुरंधर’ के बाद अर्जुन रामपाल का बड़ा धमाका, नॉर्थ अमेरिका में डीजे टूर का किया ऐलान

अर्जुन रामपाल ने हाल ही में ‘धुरंधर’ में अपने नेगेटिव किरदार से शानदार धमाका किया था, और अब वह एक और बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इस बार एक्टिंग नहीं, बल्कि DJ कंसोल के पीछे से। अर्जुन ने नॉर्थ अमेरिका में अपने डीजे टूर का ऐलान किया है। बड़े स्टेज, जबरदस्त एनर्जी और शानदार नाइट्स के साथ अर्जुन अपनी टूर की शुरुआत 28 मई को अटलांटा से करेंगे। इसके बाद 29 मई को सैन फ्रांसिस्को, 30 मई को ह्यूस्टन, 31 मई को डलास, 4 जून को शिकागो,…

बंगाल में फिर धरने की राजनीति: विधानसभा अध्यक्ष नहीं मिले तो गेट के बाहर बैठे TMC नेता

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया जब टीएमसी नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय और कुणाल घोष विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात न होने पर उनके कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए। टीएमसी नेताओं का कहना है कि वे यहां अपनी बात रखने आए थे, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया।

कासगंज=ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाई, पत्रकारों ने संस्थापक द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प

कासगंज= 27 मई को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कासगंज जनपद पटियाली मे स्थित जिला कैंप कार्यालय पर संगठन के संस्थापक स्वर्गीय श्री बाबू बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक विशेष पत्रकार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों पर चर्चा हुई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान मौजूद रहे। गोष्ठी को संबोधित करते हुए…

सीतापुर : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व. बाबू बालेश्वर लाल जी की पुण्य तिथि पर श्रध्दांजलि सभा एवं पत्रकार सम्मान समांरोह का हुआ आयोजन

। सीतापुर / कस्बा मिश्रित के मेला मैदान में स्थित विद्यजेन्द्र गेस्ट हाउस में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला इकाई सीतापुर के जिलाध्यक्ष सुदीप मिश्रा के नेत्रत्व में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक व महानायक स्व. बाबू बालेश्वर लाल जी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं बिचार गोष्ठी का आयोजन करके श्रध्दा सुमन अर्पित किए गए । इस मौके पर मुख्य अतिथि मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार पी.एन. शुक्ला , रामकरन सिंह कुशवाहा , अधिवक्ता विनीत तिवारी को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथियों नें…

फर्रुखाबाद:प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना:जिले के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 500 बड़ी कंपनियों में मिलेगा प्रशिक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 मई 2026 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फर्रुखाबाद के प्रधानाचार्य द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत जनपद के शिक्षित एवं रोजगारोन्मुख युवाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में प्रशिक्षण देकर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवा आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा अथवा स्नातक उत्तीर्ण किया हो। इच्छुक अभ्यर्थी…

फर्रुखाबाद:आगामी त्योहारों को लेकर फ्लैग मार्च, अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मई 2026 आगामी त्योहारों एवं जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार तथा क्षेत्राधिकारी नगर अभय वर्मा ने पुलिस बल के साथ थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के प्रमुख बाजारों एवं मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त की। इस दौरान अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की तथा सुरक्षा व्यवस्था का…

फर्रुखाबाद: गलत ऑपरेशन और चिकित्सीय लापरवाही का आरोप: पीड़िता ने डीएम से की कार्रवाई की मांग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मई 2026 जनपद की रहने वाली एक महिला ने निजी अस्पताल के डॉक्टरों पर गलत ऑपरेशन और गंभीर चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि गलत ऑपरेशन के कारण उसकी जान तक खतरे में पड़ गई थी और बाद में दूसरे अस्पताल में दोबारा ऑपरेशन कराना पड़ा। थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव तराई निवासी श्रीमती शबीना पत्नी अफसार ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गर्भवती होने के बाद वह 16 अक्टूबर…