ODI वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज

क्रिकेट में अगले साल एकदिवसीय वर्ल्ड कप खेला जाना है, जो अक्टूबर-नवंबर के समय में खेला जाएगा. इस बार फॉर्मेट में बदलाव किया गया है, क्योंकि 2027 का वर्ल्ड कप तीन स्टेज में खेला जाएगा. यह वनडे फॉर्मेट का कुल 14वां वर्ल्ड कप होगा और अब तक सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया रही है, जिसने 6 बार यह खिताब जीता है. वहीं भारत 2 बार विश्व चैंपियन बना है.

ऑस्ट्रेलिया ने चाहे सबसे ज्यादा बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती हो, लेकिन वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो टॉप-10 में सिर्फ 2 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं. वहीं टॉप-4 में तीन भारतीय विराजमान हैं. यहां देख लीजिए वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट.
सचिन तेंदुलकर के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड

एकदिवसीय वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं. उनके नाम 45 वर्ल्ड कप मैचों में 2278 रन हैं और वे अकेले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप में 2 हजार या उससे अधिक रन बनाए हैं.

2278 रन – सचिन तेंदुलकर (भारत)
1795 रन – विराट कोहली (भारत)
1743 रन – रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
1575 रन – रोहित शर्मा (भारत)
1532 रन – कुमार संगाकारा (श्रीलंका)
1527 रन – डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)
1332 रन – शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)

इन टॉप-7 क्रिकेटरों में से सिर्फ विराट कोहली, रोहित शर्मा ही खेल रहे हैं. वहीं शाकिब अल हसन ने संन्यास नहीं लिया है, लेकिन अक्टूबर 2024 के बाद से बांग्लादेश के लिए कोई क्रिकेट मैच नहीं खेले हैं.

Leave a Comment