प्रयागराज,आयुक्त महोदय,प्रयागराज मण्डल, प्रयागराज के द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में खाद्य टीम द्वारा आम जन मानस को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के दृष्टिगत आज दिनांक-08.09.2026 को कृत कार्यवाही का विवरण निम्नवत् है-

  1. पटेल चौराहा, मेजा, प्रयागराज स्थित कृष्णा स्वीट्स एवं बजरंग स्वीट्स का निरीक्षण कर गुणवत्ता के संदेह पर क्रमशः पेड़ा एवं बर्फी का नमूना जॉच हेतु संग्रहित किया गया तथा बेहतर साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया गया।
  2. भड़ेवरा, करछना, प्रयागराज स्थित श्रवण कुमार शर्मा एवं पन्नालाल पाल की दुकान का निरीक्षण कर गुणवत्ता के संदेह पर क्रमशः दही व बेसन का लड्डू का नमूना नियमानुसार जॉच हेतु संग्रहित किया गया तथा साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया गया।
  3. चमनगंज, झूंसी, प्रयागराज स्थित शारदा डेरी का निरीक्षण कर गुणवत्ता के संदेह पर पनीर का नमूना जॉच हेतु संग्रहित किया गया।
  4. पहलवान ढ़ाबा, प्रयागराज का निरीक्षण कर गुणवत्ता के संदेह पर तैयार दाल का नमूना नियमानुसार संग्रहित किया गया ।
  5. हण्डिया, बरौत एवं रसाल, प्रयागराज स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर गुणवत्ता के संदेह पर नमूने संग्रहित किये गये, जिसमें
    हमसफर रेस्टरेंट, हंडिया से – पनीर का नमूना,
    रक्षक रेस्टोरेन्ट एवं ढ़ाबा, रसाल से – पनीर का नमूना,
    पुष्पम स्वीट्स, बरौत से – पनीर का नमूना,
    लालू स्वीट्स, हण्डिया से – पनीर का नमूना एवं
    श्री राम स्वीट्स, हण्डिया से – पनीर का नमूना
  6. लाल गोपालगंज में मनोज मिष्ठान भंडार के यहां से मिश्रित दूध (उबला हुआ) एवं खोया का विधिक नमूना नियमानुसार संग्रहित किया गया एवं साफ सफाई पानी की जांच ढक्कनदार डस्टबिन हेल्थ सर्टिफिकेट के संबंध में नोटिस दिया गया।
  7. स्थान – 33, S.P. Marg, Civil line, Allahabad, Prayagraj स्थित Yatrik hotel के अंतर्गत संचालित रेस्टोरेंट का निरीक्षण खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा किया गया,मौके पर मैनेजर श्रीमती नीलम वर्मा एवं खाद्य कारोबारकर्ता श्री रमेश श्रीवास्तव पुत्र श्री स्व. गिरिजा शंकर नि०- म.न. 908, झूंसी, थाना-झूंसी प्रयागराज उपस्थित रहे।
    मौके पर परिसर में निम्न कमियां पायी गयी हैं –

.मौके पर निरीक्षण परिसर में कर्मचारियों द्वारा हेड कवर, ग्लब्स, एप्रन इत्यादि का प्रयोग नहीं किया जा रहा है।
.किचन के मुख्य परिसर में फूड फ्रिज, बर्नर के आस-पास, दीवारों की साफ-सफाई नहीं हुई है।
.FBO द्वारा परिसर Cleaning की कोई SOP / Checklist तैयार नहीं की गयी है।
.Veg एवं Non veg खाद्य पदार्थो के प्रसंस्करण हेतु पृथक रूप से चिन्हित नहीं किया गया है।
. FBO द्वारा Water Test Report प्रस्तुत नहीं किया गया है।
. FBO द्वारा Pest Control Programme प्रस्तुत नहीं किया गया है।
मौके पर मैनेजर को उपरोक्त कमियों को सुधार करने हेतु निर्देशित किया।
इस प्रकार कुल 13 नमूने संग्रहित कर जॉच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। प्रयोगशाला से जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के सुसंगत प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी। टीम द्वारा क्षेत्रों में प्रवर्तन कार्यवाही नियमित सतत् जारी रहेगी।

भवदीय

सहायक आयुक्त (खाद्य),ग्रेड-II
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,
जनपद-प्रयागराज।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment