CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में कब है नीरज चोपड़ा का मैच?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत 23 जुलाई से हो चुकी है. भारत के कुल 124 एथलीट इस इवेंट में भाग ले रहे हैं, जिनमें मीराबाई चानू से लेकर नीरज चोपड़ा भी एक्शन में दिखाई देंगे. बताते चलें कि कॉमनवेल्थ गेम्स 23 जुलाई-2 अगस्त तक चलेंगे. भारतीय फैंस अपने फेवरेट स्टार नीरज चोपड़ा को भी देखने को बेताब होंगे.

नीरज चोपड़ा 8 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में वापसी कर रहे हैं. 2018 में उन्होंने जेवलिन थ्रो का गोल्ड मेडल जीता था, लेकिन चोट के कारण 2022 कॉमनवेल्थ खेलों में भाग नहीं ले पाए थे. यहां जान लीजिए नीरज चोपड़ा किस तारीख को अपना इवेंट खेलेंगे?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स के इवेंट 27 जुलाई से शुरू होंगे और 2 अगस्त तक चलेंगे. नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो के क्वालीफिकेशन राउंड में 30 जुलाई को एक्शन में दिखेंगे. उनके अलावा यशवीर सिंह और रोहित यादव भी मेंस जेवलिन थ्रो में पदक के लिए दावेदारी पेश कर रहे होंगे.

अगर नीरज चोपड़ा और अन्य एथलीट फाइनल में प्रवेश कर पाए, तो नीरज चोपड़ा 31 जुलाई को फाइनल में भी खेलते दिख सकते हैं.

Leave a Comment