तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने 2029 के चुनावों में महिलाओं को 33 फीसदी टिकट देने का प्रस्ताव रखा है। यह घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नारा लोकेश ने वार्षिक अधिवेशन ‘महानाडु’ के पहले दिन की। देश में किसी राजनीतिक दल द्वारा इस तरह की पहल पहली बार मानी जा रही है। यह कदम राजनीति में महिला नेतृत्व और लैंगिक समानता की दिशा में महत्वपूर्ण है। लोकेश ने कहा कि संसद में महिला आरक्षण विधेयक पास हो या न हो, टीडीपी आगामी चुनावों में महिलाओं को 33 फीसदी टिकट देगी। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद महानाडु में अपने पहले संबोधन में उन्होंने भारतीय राजनीति के अगले दौर को महिलाओं के नेतृत्व का बताया।
टीडीपी का बड़ा ऐलान: 2029 चुनावों में महिलाओं को 33 फीसदी टिकट
