रैंडोल्फ डेनियल का 62 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह महाराष्ट्र क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी थे और घरेलू क्रिकेट में अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे। रैंडोल्फ डेनियल ने महाराष्ट्र के लिए 1982-83 से 1998-99 के बीच 16 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले। दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज डेनियल ने अपने करियर में 35 विकेट हासिल किए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन छह विकेट पर 60 रन रहा। वहीं बल्लेबाजी में उन्होंने कुल 106 रन बनाए।डेनियल मूल रूप से पुणे जिले के दौंड क्षेत्र से थे। उन्होंने उस समय भी सुर्खियां बटोरी थीं जब वह वेस्ट ज़ोन टीम का हिस्सा बने थे, जिसने कोल्हापुर में दौरे पर आई स्टार खिलाड़ियों से सजी वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ तीन दिवसीय मैच खेला था। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। एमसीए ने अपने बयान में कहा, ‘महाराष्ट्र क्रिकेट संघ पूर्व महाराष्ट्र क्रिकेटर रैंडोल्फ डेनियल के निधन से बेहद दुखी है। वह एक प्रतिभाशाली फास्ट-मीडियम गेंदबाज थे और उन्होंने गर्व के साथ महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया।।रैंडोल्फ डेनियल के निधन से महाराष्ट्र क्रिकेट जगत में शोक की लहर है।
महाराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर रैंडोल्फ डेनियल का निधन, 62 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
