फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अप्रैल 2026 समाजवादी पार्टी में अंदरूनी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आई है। पार्टी के सक्रिय और संघर्षशील नेता गौरव यादव आज़ाद ने जिला महासचिव पद से हटाए जाने के बाद मीडिया के समक्ष प्रेस नोट जारी कर अपनी नाराज़गी व्यक्त की है। गौरव यादव आज़ाद ने आरोप लगाया कि जिस पार्टी को उन्होंने अपना घर समझा, उसी में कुछ तथाकथित लोगों के इशारे पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष इज़हार ख़ान द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के उन्हें पद से हटा दिया…
Month: April 2026
फर्रुखाबाद: अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाकर नेताजी का ऋण चुकाएंगे सैनिक: कर्नल शरद शरण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अप्रैल 2026 समाजवादी पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ की सांगठनिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से आज जनपद में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल शरद शरण ने की। जिला प्रवक्ता/सचिव राधेश्याम सविता के अनुसार, यह बैठक भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के मदनपुर में विधानसभा अध्यक्ष हरमोहन सिंह के प्रतिष्ठान पर सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित…
फर्रूखाबाद में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 22 मई से शुरू होगा पहला चरण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अप्रैल 2026 जनपद फर्रूखाबाद में भारत की प्रस्तावित जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यह महत्वपूर्ण कार्य युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है, जिसे दो चरणों में संपन्न कराया जाएगा। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रथम चरण के अंतर्गत मकानों की सूचीकरण एवं गणना का कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक (30 दिनों की अवधि में) किया जाएगा। इसके बाद द्वितीय चरण में जनसंख्या एवं जाति गणना का कार्य किया जाएगा। जनगणना-2027 का संचालन नवागंतुक जिलाधिकारी…
फर्रुखाबाद: चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, सोने के जेवरात बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अप्रैल 2026 जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किया गया माल बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक स्तर से मिल रहे निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में चल रहे अभियान के दौरान थाना मोहम्मदाबाद पर दर्ज मुकदमा संख्या 112/2026 धारा 303(2) बीएनएस में नामजद अभियुक्त अरमान…
फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद कोतवाली में महिलाओं को किया गया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अप्रैल 2026 महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध या अन्य अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें। साथ ही 1090…
पीलीभीत: कैलाश तिथि पर्वोत्सव पत्रिका का भव्य विमोचन, विधायक विवेक वर्मा द्वारा किया गया लोकार्पण।
पीलीभीत/बिलसंडा: बिलसंडा स्थित हनुमान मढी पर शुक्रवार को सर्वजन कल्याण समिति के तत्वावधान में कैलाश तिथि पर्वोत्सव पत्रिका का भव्य विमोचन समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक विवेक वर्मा द्वारा पत्रिका का विमोचन कर शुभारंभ किया गया। इस शुभ अवसर पर विधायक विवेक वर्मा ने कहा कि ज्योतिष पत्रिका हमारे मानव जीवन का अमूल्य हिस्सा है। इससे कार्यों के शुभ मुहूर्त, पर्वों एवं धार्मिक अनुष्ठानों के शुभ समय की जानकारी मिलती है।जिससे समाज को अच्छा और सफल मार्गदर्शन प्राप्त होता है। उन्होंने पत्रिका के संपादक मंडल की भूरि-भूरि…
फर्रुखाबाद:पिपरगांव की नैंसी राठौर बनीं 12वीं की जिला टॉपर, 92.20% अंकों से रचा इतिहास
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अप्रैल 2026 मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण क्या कर सकता है, इसका जीता-जागता उदाहरण पिपरगांव की छात्रा नैंसी राठौर ने पेश किया है। सर्वोदय इंटर कॉलेज, पिपरगांव की इस होनहार छात्रा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 92.20 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। नैंसी ने 500 में से 461 अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नैंसी की इस शानदार सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।…
फर्रुखाबाद में सब्जी दुकानों में भीषण आग, 4–5 दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अप्रैल 2026 जनपद के जसमई दरवाजा क्षेत्र में रायपुर पुलिस चौकी के पास गुरुवार देर रात करीब 3:30 बजे भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लकड़ी के खोखों में बनी 4 से 5 सब्जी दुकानों में लगी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते सभी दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। दुकानों में रखी सब्जियां, ठेले और अन्य जरूरी सामान आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात…
हरदोई: शिल्पी कुशवाहा की आवाज उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तक पहुंची
हरदोई (मल्लावां): थाना मल्लावां क्षेत्र के गांव गाड़ी रसूलपुर की एक हफ्ता पहले गांव के ही ऋषभ द्विवेदी ने अपने साथियों के साथ शिल्पी कुशवाहा नामक एक विवाहित लड़की की फ़ावड़ा से गला काटकर हत्या कर दी थी जिसमें मल्लावां पुलिस के द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया गया लेकिन समाज में जैसे ही यह खबर आग की तरह फैली समाज और संगठन के लोग विरोध करने लगे और 23 अप्रैल को ग़डी रसूलपुर पहुंचने का ऐलान कर दिया इस ऐलान से उत्तर प्रदेश के ही नहीं अन्य प्रदेशों…
लखनऊ :डॉ. कमलेश्वर सिंह को नेशनल डेंटल कमीशन (NDC), नई दिल्ली की डेंटल एडवाइजरी काउंसिल का सदस्य नामित किया गया
डॉ. कमलेश्वर सिंह को नेशनल डेंटल कमीशन (NDC), नई दिल्ली की डेंटल एडवाइजरी काउंसिल का सदस्य नामित किया गया है। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान को दर्शाती है, बल्कि KGMU और पूरे प्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है। डॉ. कमलेश्वर सिंह वर्तमान में KGMU, लखनऊ में प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी स्नातक (BDS) और स्नातकोत्तर (MDS) शिक्षा भी इसी प्रतिष्ठित संस्थान से प्राप्त की है। अपने लंबे शैक्षणिक और व्यावसायिक अनुभव के दौरान उन्होंने शिक्षण, शोध और क्लिनिकल सेवाओं के…
बरेली – रामनगर ब्लॉक क्षेत्र में हाई स्कूल की सुरभि शर्मा ने 90%अंक प्राप्त किए
बरेली – रामनगर ब्लॉक क्षेत्र में हाई स्कूल की सुरभि शर्मा ने 90�अंक प्राप्त किए राष्ट्रीय कृषि इंटर कॉलेज सिरौली में टॉप कर गांव का नाम रोशन कियारामनगर ब्लॉक क्षेत्र के गांव बरसेर सिकंदरपुर की छात्रा सुरभि शर्मा ने हाई स्कूल परीक्षा में 90�अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय कृषि एवं उद्योग इंटर कॉलेज, सिरौली, बरेली में टॉप कर अपने कॉलेज और गांव का नाम रोशन किया है।इस उपलब्धि पर सुरभि शर्मा को सभी ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।सुरभि शर्मा बरसेर सिकंदरपुर गांव…
फर्रुखाबाद:UP बोर्ड 10वीं में फर्रुखाबाद की अंशिका यादव ने प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया, IAS बनने का सपना
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अप्रैल 2026 कड़ी मेहनत और मजबूत इरादों के दम पर एक किसान की बेटी ने सफलता की ऐसी कहानी लिखी है, जो पूरे जिले के लिए प्रेरणा बन गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की हाईस्कूल परीक्षा में फर्रुखाबाद जिले की अंशिका यादव ने 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है, साथ ही जिले में टॉप कर गौरव बढ़ाया है। नवाबगंज क्षेत्र के गांव परमनगर गंगलऊ निवासी अंशिका यादव सूर्य कुमारी इंटर कॉलेज, मंझना की छात्रा हैं।…
फर्रुखाबाद: कायमगंज में हत्या कांड का खुलासा: दो नामजद अभियुक्त आलाकत्ल सहित गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अप्रैल 2026 जनपद के कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या कांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो नामजद वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (लकड़ी के डंडे) भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों…
फर्रुखाबाद: “ऑपरेशन कनविक्शन” के तहत बड़ी सफलता: दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 7 वर्ष की सजा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान एवं “मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत महिला संबंधी अपराधों में सख्त कार्रवाई का असर लगातार सामने आ रहा है। इसी क्रम में फर्रुखाबाद जनपद में एक गंभीर मामले में न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए कठोर सजा सुनाई है। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम च्यौलारा निवासी अभियुक्त अजय पुत्र सुखवासी उर्फ सुखवीर के खिलाफ वर्ष 2018 में मुकदमा अपराध संख्या 254/2018, वाद संख्या 45/2018 के तहत धारा 376, 452, 506…
फर्रुखाबाद में बेटियों का परचम: 10वीं और 12वीं में छात्राओं ने किया जिला टॉप
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अप्रैल 2026 जनपद में इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) दोनों ही कक्षाओं में छात्राओं ने टॉप कर अपनी मेहनत और लगन का लोहा मनवाया है। हाईस्कूल परीक्षा में एसके इंटर कॉलेज, मंझना की छात्रा अंशिका यादव ने 600 में से 580 अंक प्राप्त कर 96.17% के साथ जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। अंशिका की इस उपलब्धि से न केवल उनके विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर…
फर्रुखाबाद में प्रीपेड मीटर को लेकर उबाल, बिजली विभाग के खिलाफ जनता का प्रदर्शन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अप्रैल 2026 जनपद में प्रीपेड बिजली मीटर लगाए जाने को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। जबरन प्रीपेड मीटर लगाने और बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने एकजुट होकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और अधीक्षण अभियंता यादवेंद्र सिंह का घेराव कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिना सहमति के घरों में प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही मीटर लगाने…
फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग की ई-लॉटरी सम्पन्न, 118 आवेदनों पर हुई पारदर्शी प्रक्रिया
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अप्रैल 2026 जनपद में वर्ष 2026-27 के लिए आबकारी विभाग द्वारा ई-लॉटरी के तृतीय चरण की प्रक्रिया आज शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराई गई। यह प्रक्रिया जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर आयोजित की गई, जिसमें पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिनेश कुमार, जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता तथा आबकारी आयुक्त द्वारा नामित अधिकारी देवेन्द्र सिंह रावत सहित समस्त आबकारी निरीक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। ई-लॉटरी प्रक्रिया के दौरान देशी शराब की 05 दुकानों के लिए 105 आवेदन…
हरदोई: शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड पर उबाल—राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन, कठोर कार्रवाई की मांग
हरदोई:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अप्रैल 2026 जनपद में चर्चित शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड को लेकर समाज में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय फूले संघ के नेतृत्व में सामाजिक संगठनों एवं पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। ज्ञापन में बताया गया कि 13 अप्रैल को थाना मल्लावां क्षेत्र के ग्राम गढ़ी रसूलपुर की निवासी शिल्पी कुशवाहा की कथित रूप से ऋषभ द्विवेदी और उसके पिता प्रमोद द्विवेदी द्वारा बेहद निर्मम तरीके से फावड़े से काटकर हत्या…
प्रयागराज:राजकीय ममता विद्यालय कौडिहार में मानसिक मंदित बच्चों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु निःशुल्क प्रवेश/पंजीयन प्रारम्भ
प्रयागराज, राजकीय ममता विद्यालय कौडिहार में मानसिक मंदित बच्चों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु निःशुल्क प्रवेश/पंजीयन प्रारम्भ दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के द्वारा संचालित राजकीय ममता विद्यालय, जगदीशपुर चॉधन, कुड़ेसर रोड, कौडिहार, जनपद प्रयागराज में जनपदीय अथवा गैर जनपदीय मानसिक मंदित बच्चों का शैक्षणिक सत्र- 2026-27 हेतु निःशुल्क प्रवेश/पंजीयन माह अप्रैल, 2026 से प्रारम्भ हो गये हैं। प्रवेश सम्बन्धी अर्हताओं में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त मानसिक मंदित (माइल्ड एवं मॉडरेट श्रेणी) का दिव्यांगता प्रमाण पत्र, नव प्रवेशी की आयु 06 से 18 वर्ष के मध्य होनी चाहिए, यु0डी0आई0डी0…
प्रयागराज: थाना होलागढ़ पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमन्चा .315 बोर व 01 मिस कारतूस .315 बोर बरामद
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना होलागढ़ पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-22.04.2026 को अभियुक्त रंजीत कुमार पटेल पुत्र भोलानाथ पटेल निवासी कोटिला थाना हथिगंवा जनपद प्रतापगढ़ को थाना होलागढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम न्यायीपुर के पास से 01 अवैध तमन्चा .315 बोर व 01 मिस कारतूस .315 बोर के साथ…
