विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में 9000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 11 रन बनाते ही किंग कोहली ने आईपीएल में 9 हजार रन पूरे कर लिए हैं. वह आईपीएल में 9000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. विराट की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं. आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पहले ही विराट कोहली के नाम है. विराट ने 9000 रन पूरे करने के लिए काफी आराम से खेला. उन्होंने छठे ओवर की लास्ट गेंद…

‘ऋषभ पंत को कप्तानी से हटाओ’, संजीव गोयनका से दिग्गज की मांग

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल 2026 में बल्ले और कप्तानी दोनों ही तरह से लगभग फ्लॉप नजर आ रहे हैं. टीम ने 8 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं. इस प्रदर्शन को देखते हुए टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने पंत को लखनऊ की कप्तानी से हटाने की मांग कर दी. इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि पंत की जगह किसे कमान सौंपी जाए. जाफर का मानना है कि पंत पर कप्तानी का बोझ है. अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए वसीम…

भरत कपूर का हुआ निधन, 80 की उम्र में ली अंतिम सांस

हिंदी सिनेमा का जाना-पहचाना चेहरा भरत कपूर का निधन हो गया है। वह 80 साल के थे। एक्टर और उनके करीबी दोस्त अवतार गिल ने इस खबर की पुष्टि की। स्क्रीन ने गिल के हवाले से लिखा ‘मैं अभी श्मशान घाट से लौटा हूं। उनके बेटे ने मुझे फोन किया तो बताया कि भरत कपूर पिछले तीन दिनों से अस्वस्थ थे। वे अस्पताल में भर्ती थे।’ उन्होंने आगे बताया ‘उनके अंतिम संस्कार में करीबी रिश्तेदारों समेत बहुत कम लोग शामिल हुए। राकेश बेदी, निर्देशक रमेश कुमार, अभिनेता कुलदीप सिंह वहां…

ऑनलाइन लीक के बाद अब रिलीज होगी ‘जन नायकन’? जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी थलापति विजय की फिल्म!

थलापति विजय की राजनीति में जाने से पहले आखिरी फिल्म मानी जा रही ‘जन नायकन’ साल की शुरुआत में रिलीज होनी थी। लेकिन फिल्म सेंसर बोर्ड में अटक गई, मामला कोर्ट तक गया लेकिन रिलीज नहीं हो सकी। पिछले दिनों फिल्म ऑनलाइन लीक भी हो गई। अब ‘जन नायकन’ की रिलीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जिसके बाद फैंस ये उम्मीद लगा रहे हैं कि फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘जन नायकन’ अगले महीने 8 मई को दुनिया भर में…

राघव चड्ढा की बगावत के बाद रंधावा ने किया पंजाब के मुख्य्मंत्री पर चौंकाने वाला दावा!

कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और अन्य सांसदों के AAP छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर कहा, “पंजाब की राजनीति पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.यह लोग मन के इतने कमजोर हैं कि पार्टी के साथ खड़े नहीं हो सकते। ये लोग खुद को आम आदमी बताते हैं लेकिन इन 6-7 लोगों में से एक भी ऐसा व्यक्ति मुझे बता दीजिए जो आम आदमी हो। ऐसे करोड़ों की संपत्ति रखने वाला आम आदमी तो हर कोई बनना चाहेगा.मुझे तो ये डर है कि कहीं पंजाब…

गाजीपुर कांड पर अखिलेश ने उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा पर सरकार को घेरा,मचा बवाल!

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के करंडा थाना क्षेत्र स्थित कटरियां गांव में 15 अप्रैल को युवती की मौत के मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर योगी सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सपा पर माहौल खराब करने की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया संवेदनशील मामलों में भी राजनीति करने से पीछे नहीं हटते। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा पूर्वांचल का सामाजिक माहौल खराब करने में…

प्रयागराज:सम्यक पार्टी की बैठकें जारी

प्रयागराज। संगठन विस्तार और भावी रणनीतियों हेतु सम्यक पार्टी की बैठकें लगातार जारी हैं। 26 अप्रैल को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जवाहर लाल के आवास पर बैठक हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय मार्गदर्शक मंडल के अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शिव प्रसाद विश्वकर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता दयाशंकर सिंह पटेल, बौद्धिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर रमाकांत कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव अमित कुमार मौर्य और अन्य पदाधिकारियों ने कुछ लोगों के साथ बैठक की। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार मौर्य के नेतृत्व में संगठन विस्तार, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने…

फर्रुखाबाद में “एक जनपद-एक उत्पाद” योजना के तहत ब्लॉक प्रिंटिंग व जरी-जरदोजी को मिलेगा वित्तीय बढ़ावा

 फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अप्रैल 2026 प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “एक जनपद-एक उत्पाद” (ODOP) वित्त पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद के पारंपरिक उद्योगों—ब्लॉक प्रिंटिंग (वस्त्र छपाई) एवं जरी-जरदोजी—को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत राष्ट्रीयकृत बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों एवं अन्य अनुसूचित बैंकों के माध्यम से उद्यमियों को ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।योजना के अंतर्गत कुल परियोजना लागत का 10 से 25 प्रतिशत तक, अधिकतम 20 लाख रुपये तक का अनुदान (मार्जिन मनी) दिया जाएगा। सामान्य वर्ग के…

प्रयागराज:अपर जिलाधिकारी नगर ने किया अभियोजन कार्यों की समीक्षा

प्रयागराज, अपर जिलाधिकारी नगर ने किया अभियोजन कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश के क्रम में अपर ज़िलाधिकारी नगर श्री सत्यम मिश्र के द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में अभियोजन कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं अभियोजन से जुड़े संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही।अपर जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक के दौरान गैंगस्टर एक्ट से संबंधित लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में प्रभावी एवं समयबद्ध पैरवी सुनिश्चित की जाए, ताकि…

फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ वन्दना व प्रतापसिंह का विवाह संस्कार

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को वन्दना पुत्री श्री खुशीराम शाक्य निवासी ग्राम वीरपुरनादी, पोस्ट पिपरगांव, जनपद फर्रुखाबाद एवं प्रतापसिंह पुत्र श्री हेमसिंह शाक्य निवासी ग्राम सुलखनपुर, पोस्ट छाछा, जनपद मैनपुरी का दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार बौद्ध रीति से विधिवत सम्पन्न कराया गया। विवाह समारोह सादगीपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें बौद्ध परम्पराओं का पालन करते हुए दोनों पक्षों के परिजनों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर धम्म के सिद्धांतों के अनुरूप जीवन यापन करने का संदेश भी दिया गया। संस्कार सम्पन्न होने…

प्रयागराज: राजकीय बाल गृह (शिशु), खुल्दाबाद के बच्चों को शैक्षिक कार्य के लिए उपलब्ध कराया गया एक कंप्यूटर सेट

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश के क्रम में श्री विनोद कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज द्वारा राजकीय बाल गृह (शिशु), खुल्दाबाद के बच्चों को शैक्षिक कार्य के लिए एक कंप्यूटर सेट संस्था की अधीक्षिका डाक्टर प्रज्ञा सिंह को उपलब्ध कराया गया तथा बच्चों को स्नेक्स भी वितरित किए गए । संस्था में कंप्यूटर सेट प्राप्त होने से यहां आवासित बच्चों के शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि होने के साथ ही कंप्यूटर संबंधी ज्ञान बच्चों को प्रदान किए जाने में अध्यापकों के लिए काफी सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर सर्वजीत…

लखीमपुर खीरी : गोला विधायक संग सीडीओ सड़कों पर उतरे,ट्रैफिक जाम से निजात का रोडमैप तैयार

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला शहर में बढ़ते यातायात दबाव और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सोमवार को गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने सीडीओ अभिषेक कुमार और पीडब्ल्यूडी अफसरों के साथ खुद सड़कों पर उतरकर गोला नगर की रोड़ इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर और व्यवस्थित करने को लेकर रिंग रोड कार्ययोजना पर अधिकारियों से चर्चा की साथ ही हाल ही में स्वीकृत पीपीपी मॉडल पर आधारित बस स्टेशन के लिए बाहर विस्थापित करने को लेकर अधिकारियों से वार्तालाप की और नवीन बस स्टेशन हेतु…

लखीमपुर खीरी : सकुशल संपन्न हुई होमगार्ड परीक्षा- 2026, प्रशासन ने ली राहत की सांस

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) उप्र होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट 2026 के तीसरे और अंतिम दिन जनपद में 16 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को अभ्यर्थियों ने कड़ी सुरक्षा निगरानी में दोनों पाली की परीक्षा दी। इस दौरान दोनों पालियों में बुलाए गए 13056 में से 10052 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए जबकि 3004 ने गैर हाजिर रहकर परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ ख्याति गर्ग समेत सेक्टर मजिस्ट्रेट सतत भ्रमणशील…

फर्रुखाबाद: विश्व दिव्यांग दिवस 2026 पर राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

 फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अप्रैल 2026 दिव्यांगजन सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी पत्र संख्या सी-251 दिनांक 17 अप्रैल 2026 के अनुसार, 03 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाले “विश्व दिव्यांग दिवस” के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।इन पुरस्कारों के लिए कुल 12 श्रेणियों में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें दक्ष दिव्यांग कर्मचारी या स्वनियोजित दिव्यांगजन, दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता एवं प्लेसमेंट एजेंसी,…

फर्रुखाबाद: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान: युवाओं को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ₹5 लाख तक अनुदान

 फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अप्रैल 2026 प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बड़ा अवसर प्रदान किया जा रहा है। इच्छुक युवा इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट https://msme.up.gov.in/⁠ के माध्यम से जारी है।योजना के तहत उद्योग एवं सेवा क्षेत्र में अधिकतम ₹5 लाख तक की परियोजनाओं पर ऋण के साथ अनुदान (सब्सिडी) प्रदान किया जाएगा। वहीं ₹5 लाख से ₹10 लाख तक की परियोजनाओं में अतिरिक्त धनराशि की व्यवस्था लाभार्थी…

फर्रुखाबाद: जमापुर तिराहे पर दर्दनाक हादसा: ऑटो-डीसीएम टक्कर में 3 की मौत, 10 घायल

 फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अप्रैल 2026 जनपद के थाना राजेपुर क्षेत्र स्थित जमापुर तिराहे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद को सुलझाने जा रहे परिवारजनों से भरा एक ऑटो (टेम्पो) सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दस अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक द्वारा गलत दिशा में वाहन ले जाने के कारण यह हादसा…

फर्रुखाबाद में गौ सेवकों ने सौंपा ज्ञापन, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की उठाई मांग

 फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अप्रैल 2026 साधु-संतों के आवाहन पर पूरे देश में चलाए जा रहे अभियान के तहत फर्रुखाबाद सदर तहसील मुख्यालय पर गौ सेवकों ने एकत्र होकर तहसीलदार सनी कनौजिया को ज्ञापन सौंपा। यह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समय के अनुसार सुबह 11:00 बजे आयोजित किया गया।इस दौरान युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा के नेतृत्व में पहुंचे गौ सेवकों ने प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन की प्रतियां तहसीलदार को सौंपीं। ज्ञापन में प्रमुख रूप से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने, गौ हत्या पर पूर्ण…

फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ शिप्रा और ललित का विवाह, प्रदान किया गया प्रमाण पत्र

 फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अप्रैल 2026 सोमवार को शिप्रा पुत्री श्री बालकराम शाक्य निवासी ग्राम रायपुर, पोस्ट नवाबगंज, जिला फर्रुखाबाद एवं ललित पुत्र श्री नन्दराम शाक्य निवासी ग्राम नुनार, पोस्ट असेह, जिला कन्नौज का विवाह बौद्ध रीति-रिवाज से सादगीपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया गया।इस अवसर पर बौद्धाचार्य धर्मपाल सिंह बौद्ध द्वारा दोनों को विधिवत दाम्पत्य सूत्र में बंधन संस्कार कराया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नवदंपति को वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए बौद्ध धम्म के सिद्धांतों पर चलने का संदेश दिया।विवाह समारोह के पश्चात धर्मपाल सिंह बौद्ध…

फर्रुखाबाद में भाजपा महिला मोर्चा का जन आक्रोश सम्मेलन, विपक्ष के खिलाफ पुतला दहन

 फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अप्रैल 2026 आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय में आज भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए सपा और कांग्रेस का पुतला दहन भी किया गया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए कमलावती सिंह ने कहा कि 16 व 17 अप्रैल को केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण विधेयक…

फर्रुखाबाद में संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल: क्षेत्राधिकारी ने कुर्सी छोड़ पीड़ित की सुनी फरियाद

 फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अप्रैल 2026 जनपद में जनसेवा और मानवीय संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात एवं साइबर ऐश्वर्या उपाध्याय ने अपनी कार्यशैली से लोगों का दिल जीत लिया।जनसुनवाई के दौरान एक आवेदक, जिसके पैर में फ्रैक्चर था, अपनी समस्या लेकर पहुंचा। आवेदक की शारीरिक स्थिति को देखते हुए क्षेत्राधिकारी ऐश्वर्या उपाध्याय ने अपनी कुर्सी छोड़कर स्वयं उसके पास जाकर उसकी पूरी बात ध्यानपूर्वक सुनी। उन्होंने न केवल पीड़ित को सम्मान दिया, बल्कि उसकी समस्या को…