गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला गोकर्णनाथ के ब्लाक बिजुआ मे विभिन्न ग्राम पंचायतों मे संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने रमेश्वरापुर, रामनगर कलां, बिजुआ, रामदीन पुरवा, पड़रिया तुला, मुड़िया हेम सिंह गांवों में पहुंचकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर तथा भगवान् बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर याद किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने मिष्ठान वितरण कर सभी का मुँह मीठा कराया। इस मौके पर…
Day: April 14, 2026
कासगंज :सच्चे अर्थों में नारी सम्मान और उन्नति का कार्य है रेणु गौड़
नारी शक्ति वंदन अधिनियम: समानता से नेतृत्व तक का सशक्त अभियान नारी अब सीमाओं में बंधी नहीं, अधिकारों से सजी पहचान बनेगी,वंदन इस शक्ति का ऐसा, अब हर बेटी नेतृत्व की उड़ान भरेगी। नारी सशक्तिकरण किसी भी विकसित और समतामूलक समाज की मूलभूत आवश्यकता है। इसी विचार को साकार रूप देने हेतु भारत सरकार द्वारा वर्ष 2023 में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक एवं दूरगामी प्रभाव वाला निर्णय सिद्ध हुआ है। यह केवल एक विधिक प्रावधान नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को राष्ट्रनिर्माण की मुख्यधारा में सशक्त…
कासगंज : विकास भवन के स्वामी विवेकानंद सभागार में मनाई गई बाबा साहब की जयंती
कासगंज 14 अप्रैल 2026 (सू0वि0) : संविधान शिल्पी भीमराव रामजी आंबेडकर के जन्मदिवस पर जिले में श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।कलेक्ट्रेट परिसर व विकास भवन के विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी प्रणय सिंह व पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति समर्पण एवं सामाजिक न्याय की भावना हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से…
लखीमपुर खीरी : हैंड होल्ड एक्स-रे मशीन से गांव-गांव पहुंच रही टीबी जांच, 10 दिन में 2432 लोगों की स्क्रीनिंग
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) जनपद में टीबी उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अब हैंड होल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर लोगों की जांच की जा रही है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी समय पर जांच और उपचार की सुविधा मिल रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, जिसके प्रमुख लक्षणों में दो सप्ताह से अधिक…
लखीमपुर खीरी : अभाविप ने धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती, सामाजिक न्याय के संदेश पर जोर
गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मंगलवार को गोला गोकर्णनाथ में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अभाविप के पदाधिकारियों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अभाविप के पदाधिकारियों ने बाबा साहब के जीवन व उनके सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभी ने बाबा साहब के आदर्शों व “ज्ञान, शील और एकता” के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और बाबा साहब के सामाजिक समरसता, समान…
फर्रुखाबाद एसपी ने पुलिस महकमे में किया फेरबदल, निरीक्षकों के तबादले से कानून व्यवस्था मजबूत करने की पहल।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा निरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। इस संबंध में जारी प्रेस नोट में बताया गया कि प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनहित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार, निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला को कोतवाली प्रभारी मोहम्मदाबाद से स्थानांतरित कर कोतवाली कायमगंज भेजा गया है। वहीं निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी को कोतवाली प्रभारी कायमगंज से हटाकर कोतवाली मोहम्मदाबाद…
फर्रुखाबाद: बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर जिले में ऐतिहासिक रैली, सामाजिक न्याय का दिया संदेश।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2026 डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जनपद में एक भव्य एवं ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली में शामिल होकर लोगों ने बाबा साहेब के विचारों और उनके संघर्षों को याद करते हुए सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि बाबा साहेब ने जीवनभर समाज के वंचित वर्गों को अधिकार, सम्मान और समानता दिलाने के लिए संघर्ष किया। उनके…
प्रयागराज: जिलाधिकारी/जिला उप संचालक चकबंदी महोदय की अध्यक्षता में चकबंदी कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी
प्रयागराज, जिलाधिकारी/जिला उप संचालक चकबंदी महोदय की अध्यक्षता में सोमवार दिनांक 13.04.2026 को NIC सभागार में चकबंदी कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी । बैठक में अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रारम्भ में जनपद में कुल 53 ग्राम चकबंदी प्रक्रियाधीन थे तथा 31 मार्च 2026 तक कुल 08 ग्रामों का धारा-52 का प्रस्ताव चकबंदी निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ को प्रेषित किया गया । जिलाधिकारी/जिला उप संचालक चकबंदी महोदय के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में 35 वर्ष से लम्बित ग्राम राजेपुरमय सराय अरजानी तहसील फूलपुर के चकबंदी…
प्रयागराज: जिलाधिकारी ने हीटवेव (लू) एवं पेयजल के सम्बंध में स्टीयरिंग ग्रुप, स्टेक होल्डर के साथ की बैठक
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती विनीता सिंह की उपस्थिति में सोमवार को संगम सभागार में हीटवेव (लू) एवं पेयजल के सम्बंध में स्टीयरिंग ग्रुप, स्टेक होल्डर की बैठक आयोजित की गई तथा बैठक में हीटवेव से बचाव हेतु सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को गर्मी के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों, पोखरों को भराये जाने के निर्देश दिए है, जिससे…
फर्रुखाबाद: अंबेडकर जयंती व नारी वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा की तैयारी तेज, जिला कार्यालय में हुई अहम बैठक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2026 भारतीय जनता पार्टी के आवास विकास स्थित जिला कार्यालय पर आज जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों विशेषकर 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती तथा नारी वंदन अधिनियम 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार अंबेडकर जयंती को पूरे उत्साह और उल्लास के…
फर्रुखाबाद: समीक्षा अधिकारी पद पर चयनित हुए पवन कुशवाहा, अमृतपुर विधायक ने आवास पर पहुचकर दी बधाई।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2026 आज अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राजपुर निवासी श्री पवन कुशवाहा के समीक्षा अधिकारी पद पर चयनित होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य स्वयं उनके आवास पहुंचे और पवन कुशवाहा को उनके परिवारजनों सहित हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। विधायक सुशील शाक्य ने इस अवसर पर कहा कि पवन कुशवाहा की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और समर्पण से ही सफलता प्राप्त होती है,…
फर्रुखाबाद में धारा 163 लागू: त्योहारों व परीक्षाओं को लेकर सख्त निर्देश जारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2026 जनपद में आगामी महत्वपूर्ण त्योहारों एवं विभिन्न परीक्षाओं को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के अंतर्गत व्यापक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश 09 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगा, जब तक कि राज्य सरकार या सक्षम प्राधिकारी द्वारा इसे निरस्त न किया जाए। इन अवसरों को देखते हुए लिया गया निर्णय प्रशासन ने यह कदम डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती, चन्द्रशेखर आज़ाद जयंती, परशुराम जयंती, बुद्ध…
फर्रुखाबाद: नमस्ते इंडिया डेयरी के खिलाफ किसानों का धरना, 43 हजार की कथित लूट का आरोप
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2026 आज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) फर्रुखाबाद संगठन के नेतृत्व में नमस्ते इंडिया दुग्ध डेयरी के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। किसानों ने डेयरी पर दूध खरीद में अनियमितता और आर्थिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए। धरने के दौरान जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार ने आरोप लगाया कि डेयरी किसानों से दूध किलो के बजाय लीटर में खरीदती है, जिससे प्रत्येक लीटर पर 30 से 60 मिलीलीटर अतिरिक्त दूध लिया जाता है। उन्होंने इसे किसानों के साथ खुली लूट बताया। अरविंद गंगवार के अनुसार,…
फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति के तहत कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में महिलाओं को किया गया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2026 प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1090 एवं अन्य सुरक्षा सेवाओं का उपयोग करें।…
फर्रुखाबाद पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचा व कारतूस सहित युवक गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2026 जनपद फर्रुखाबाद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में की गई। दिनांक 13 अप्रैल 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर…
फर्रुखाबाद: मऊदरवाजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बकरी चोरी कांड का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2026 जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बकरी चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए तीन बकरे, 1500 रुपये नकद, एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में…
फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति 5.0.2 के तहत जिले में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” आयोजित, महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर हुआ मंथन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2026 जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में मिशन शक्ति 5.0.2 के अंतर्गत “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन एवं एक दिवसीय महिला सुरक्षा संबंधी कॉन्फ्रेंस” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के साथ हुआ, जिसे उपस्थित जनसमूह ने ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कायमगंज की माननीय विधायक श्रीमती सुरभि गंगवार उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, जिला विकास अधिकारी श्याम…
फर्रुखाबाद में योजनाओं की समीक्षा बैठक, डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी और आयुष्मान कार्ड पर दिया जोर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2026 जनपद में सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के सभी ग्राम प्रधानों के साथ फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी एवं आयुष्मान कार्ड की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं ग्राम प्रधानों से योजनाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी पात्र किसानों की फार्मर रजिस्ट्री शीघ्र पूर्ण कराई जाए। उन्होंने कहा कि…
फर्रुखाबाद में संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल, क्षेत्राधिकारी ऐश्वर्या उपाध्याय ने बुजुर्ग महिला की सुनी फरियाद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2026 “पुलिस केवल अनुशासन ही नहीं, बल्कि सेवा का भी नाम है” — इस कथन को चरितार्थ करते हुए फर्रुखाबाद में एक मानवीय और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम/यातायात ऐश्वर्या उपाध्याय ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक बुजुर्ग महिला की मदद के लिए स्वयं आगे कदम बढ़ाया। दरअसल, जनसुनवाई के लिए पहुंची एक बुजुर्ग महिला शारीरिक असमर्थता के कारण कार्यालय की सीढ़ियां चढ़ने में असमर्थ थीं। जैसे ही इस बात की जानकारी क्षेत्राधिकारी ऐश्वर्या उपाध्याय को हुई,…
नोएडा में श्रमिक आंदोलन के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, दोगुना ओवरटाइम और समय पर वेतन अनिवार्य
नोएडा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रमिकों के चल रहे आंदोलन के बीच बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कर्मचारियों को ओवरटाइम का भुगतान अब तय समय के मुकाबले दोगुना किया जाए। इसके साथ ही श्रमिकों को समय पर वेतन और बोनस सीधे उनके बैंक खातों में जमा करना अनिवार्य कर दिया गया है। यह निर्णय एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया, जिसमें औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिक असंतोष और समस्याओं को गंभीरता से…
