अर्शदीप सिंह पिछले कुछ समय में काफी वाइड गेंद डाल रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद वह सिलसिला आईपीएल में भी जारी है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के 17वें मैच में अर्शदीप ने वाइड के साथ शुरुआत की। उन्होंने अपने पहले ओवर में दो वाइड गेंदें डाली। लेकिन अपने दूसरे ओवर में अर्शदीप की स्थिति और भी ज्यादा खराब हो रही। अर्शदीप सिंह ने अपने दूसरे ओवर में वाइड की झड़ी लगा दी। अभिषेक शर्मा ने ओवर की पहली दो गेंदों पर दो चौके मारे। इसके बाद अर्शदीप…
Day: April 11, 2026
मिर्जापुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले वरिष्ठ वकील की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश की आशंका
मिर्जापुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश के जनपद मिर्जापुर में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले एक वरिष्ठ वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटरा कोतवाली क्षेत्र के सद्भावना नगर (कतवारु का पुरा मोहल्ला) में सुबह करीब 7:15 बजे 40 वर्षीय वकील राजीव सिंह उर्फ रिंकू सिंह रोज की तरह टहलने निकले थे। तभी बाइक सवार दो हमलावरों…
फर्रुखाबाद में सपा कार्यालय पर महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 महान समाज सुधारक, ‘सत्यशोधक समाज’ के संस्थापक एवं शोषितों-वंचितों की आवाज़ के रूप में विख्यात महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती के अवसर पर आज समाजवादी पार्टी कार्यालय, फर्रुखाबाद में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महात्मा फुले के जीवन, उनके सामाजिक योगदान एवं उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज में व्याप्त जातिवाद, भेदभाव और कुरीतियों के…
नई दिल्ली: संसद परिसर स्थित प्रेरणा-स्थल पर महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर भव्य आयोजन
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 संसद परिसर स्थित प्रेरणा-स्थल पर महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के कई गणमान्य जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अधिकारियों ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरणा-स्थल पर स्थापित महात्मा फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित नेताओं ने उनके जीवन, विचारों और समाज सुधार में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि महात्मा फुले ने शिक्षा, समानता…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई, विभिन्न जनपदों में रिश्वतखोर कर्मचारी गिरफ्तार
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सतर्कता एजेंसियों ने अलग-अलग जनपदों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इन कार्रवाइयों से प्रदेश में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के प्रयासों को और मजबूती मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाराणसी में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) नवनीत यादव और एक लाइनमैन को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद योजनाबद्ध तरीके…
फर्रुखाबाद: थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 जनपद में जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना कमालगंज पहुंचकर जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। थाना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। अधिकांश शिकायतें राजस्व, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से…
फर्रुखाबाद में रामोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा, श्रद्धालुओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल फर्रुखाबाद के तत्वावधान में रामोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभा यात्रा शिव मंदिर सिरौली नवाबगंज से प्रारंभ होकर पूरे गांव में भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। शोभा यात्रा में भगवान श्रीराम के जयघोष, भक्ति गीतों और धार्मिक नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लिए हुए चल रहे थे और जगह-जगह यात्रा का स्वागत भी किया गया। ग्रामीणों ने…
फर्रुखाबाद: अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर सख्ती, दो ट्रक सीज।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 शासन के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में क्षेत्राधिकारी नगर अभय वर्मा, एआरटीओ फतेहगढ़ तथा यातायात पुलिस की टीम शामिल रही। टीम ने प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की, जिसमें खनन सामग्री से लदे…
फर्रुखाबाद: अमेठी कोहना में धूमधाम से मनाई गई सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती, युवाओं को मिला प्रेरणा संदेश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 आज हेल्पिंग पीपल्स ग्रुप अमेठी कोहना के तत्वावधान में अखंड भारत के प्रथम चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य जी का जन्म दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके अद्वितीय शौर्य, कुशल नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…
फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति अभियान के तहत मोहम्मदाबाद क्षेत्र में महिलाओं को किया गया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या आपात स्थिति में वे तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1090, तथा अन्य आपातकालीन…
फर्रुखाबाद में अपराध समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 जनपद में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में सभी विवेचकों के साथ एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने जनपद में लंबित विवेचनाओं की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी मामलों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और…
फर्रुखाबाद: अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई, एएसपी ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 शासन के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध खनन एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध वाहनों की जांच की गई और खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों के दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने…
फर्रुखाबाद में 1 मई को होने वाले बुद्ध महोत्सव के लिए विधायक सुशील शाक्य को दिया गया आमंत्रण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 जनपद में आगामी 1 मई 2026 को आयोजित होने वाले भव्य बुद्ध महोत्सव कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में अखिल भारतीय शाक्य महासभा, फर्रुखाबाद इकाई के पदाधिकारियों ने अमृतपुर क्षेत्र के विधायक माननीय सुशील शाक्य को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु औपचारिक आमंत्रण दिया। आमंत्रण के दौरान महासभा के पदाधिकारियों ने बुद्ध महोत्सव के महत्व और कार्यक्रम की रूपरेखा से विधायक को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन भगवान बुद्ध के विचारों,…
फर्रुखाबाद: स्टेट लेवल में प्रथम स्थान हासिल करने पर बेटी रौनक शाक्य का भव्य सम्मान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 जनपद की होनहार बेटी रौनक शाक्य द्वारा स्टेट लेवल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अखिल भारतीय शाक्य महासभा, फर्रुखाबाद इकाई द्वारा उनका भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महासभा की पूरी टीम ने रौनक शाक्य को धम्म पट्टिका पहनाकर, भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने रौनक शाक्य की इस उपलब्धि को जनपद के लिए गौरवपूर्ण बताया और कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का…
फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ विवाह संस्कार, नवदम्पति को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार को जनपद के ग्राम व पोस्ट राजेपुर टप्पामण्डल निवासी रंजनाकुमारी पुत्री श्री राकेश कुमार शाक्य एवं जनपद एटा के ग्राम गढ़ी पोस्ट खरसुलिया निवासी ध्रुव कुमार पुत्र श्री गेंदालाल शाक्य का विवाह बौद्ध रीति-रिवाज के अनुसार सादगीपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर बौद्ध परंपरा के अनुसार दोनों पक्षों की सहमति से दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार सम्पन्न हुआ, जिसमें समानता, आपसी सम्मान और वैचारिक स्वतंत्रता के सिद्धांतों पर आधारित वैवाहिक जीवन का संकल्प दिलाया गया। विवाह कार्यक्रम में उपस्थित…
कासगंज के पचलाना गौशाला में अव्यवस्था का खुलासा: निरीक्षण में मिलीं मृत गायें, घायल पशुओं की दयनीय हालत
कासगंज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 लोकसभा एटा-कासगंज क्षेत्र की विधानसभा कासगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत पचलाना स्थित राज्य सरकार द्वारा संचालित गौशाला का आज आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सामने आई स्थिति बेहद चिंताजनक और अमानवीय बताई जा रही है। निरीक्षण के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में मृत गायें पाई गईं। जानकारी के अनुसार, लगभग दो दर्जन गायें मृत अवस्था में पड़ी मिलीं, जबकि कई जीवित गायें गंभीर रूप से घायल अवस्था में थीं। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि घायल गायों को खुले में…
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओरिजिनल वेबसाइट www.upmsp.edu.in की कूटरचित वेबसाइट www.upmsp-edu.in बनाकर एवं वेबसाइट पर अवैध रूप से विद्यार्थियों/अभिभावको को अनुचित भुगतान के माध्यम से ठगी करने वाले 01 अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था कमिश्नरेट प्रयागराज, श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर/नोडल साइबर क्राइम कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन में एवं श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम कमिश्नरेट प्रयागराज के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना प्रयागराज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-46/2025 धारा-318(4)/319(2)/338/336(3)/340(2)/61(2)/112 भा0न्या0सं0 व 66(D)/74/84(सी) आई0टी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अनन्त सत्यम निगम पुत्र स्व0 चन्द्रमोहन निगम निवासी 13ए/9 तेज बहादुर सप्रु मार्ग थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज को साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा दिनांक-10.04.2026 को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।…
प्रयागराज: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में उ०प्र० स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम 2018 के प्राविधानों के अनुसार जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के सदस्य सचिव जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज श्री पी०एन० सिंह ने बताया किया अधिनियम के प्राविधानों के अनुसार सभी वित्तविहीन विद्यालयों (यथा-सी०बी०एस०ई०, सी०आई०एस०सी०ई०, यू०पी० बोर्ड आदि) को अपनी शुल्क संरचना अपनी वेबसाइट तथा सूचना पट पर प्रदर्शित करना अनिवार्य है। कोई भी विद्यालय किसी भी अभिभावक से शुल्क के अतिरिक्त कोई भी धनराशि नहीं लेगा।…
लखीमपुर खीरी : सदर पुलिस द्वारा जुआ का अड्डा चलाने व खेलने तथा असलहा सप्लाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 06 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में दिनांक 10.04.2026 दिन शुक्रवार को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा ग्राम रंगीलानगर में मरघट के पास स्थित फार्म हाऊस के पास जुआं खेल रहे 06 अंतरराष्ट्रीय जुआरी व असलहा सप्लायर 1.मोहन मिश्रा उर्फ पिंकू पुत्र स्व0 छोटेलाल…
लखीमपुर खीरी : ओलावृष्टि और प्रशासनिक उपेक्षा से बेहाल किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम गोला को सौंपा
गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) क्रांतिकारी किसान समिति संबद्ध भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी के स्टेनो भगवती प्रसाद गुप्ता को सौंपा। क्रांतिकारी किसान समिति के अध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि हाल ही में हुई भीषण ओलावृष्टि और लगातार हो रही बारिश से प्रदेश भर में फसलों को भारी क्षति हुई है अतः उत्तर प्रदेश सरकार पूरे…
