श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था कमिश्नरेट प्रयागराज, श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर/नोडल साइबर क्राइम कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन में एवं श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम कमिश्नरेट प्रयागराज के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना प्रयागराज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-46/2025 धारा-318(4)/319(2)/338/336(3)/340(2)/61(2)/112 भा0न्या0सं0 व 66(D)/74/84(सी) आई0टी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अनन्त सत्यम निगम पुत्र स्व0 चन्द्रमोहन निगम निवासी 13ए/9 तेज बहादुर सप्रु मार्ग थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज को साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा दिनांक-10.04.2026 को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित 07 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है ।
घटना का विवरण-
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओरिजिनल वेबसाइट www.upmsp.edu.in की कूटरचित वेबसाइट www.upmsp-edu.in बनाकर एवं वेबसाइट पर अवैध रूप विद्यार्थियों/अभिभावको को अनुचित भुगतान के माध्यम से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किये जाने के सम्बन्ध में ।
अपराध का तरीका-
गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तों द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की ओरिजिनल वेबसाइट www.upmsp.edu.in की कूटरचित वेबसाइट www.upmsp-edu.in बनाकर तथा उ0प्र0 व अन्य प्रदेशो के भिन्न- 2 विश्वविद्यालय व तकनीकि शिक्षा बोर्ड की कूटरचित अंक पत्र,डिग्री,डिप्लोमा व प्रव्रजन प्रमाण पत्र बनाकर सम्पूर्ण भारत वर्ष में एजूकेशनल संस्थान/छात्र/छात्राओं को वितरित करते है। गिरोह के अन्य सदस्यों द्वारा फर्जी अंक पत्र,डिग्री,डिप्लोमा व प्रव्रजन प्रमाण पत्र मांग के अनुरूप स्वयं बनाकर व कलर प्रिंटआउट निकालकर फर्जी मोहर लगाकर एजूकेशनल संस्थान/छात्र/छात्राओं दे देते थे । फर्जी अंक पत्र,डिग्री,डिप्लोमा व प्रव्रजन प्रमाण पत्र की डिटेल मुख्य अभियुक्त शशि प्रकाश राय के माध्यम से कूटरचित www.upmsp-edu.in व अन्य वेबसाइट के डाटाबेस में अपलोड करा कर एजूकेशनल संस्थान/छात्र/छात्राओं को आनलाइन वेरिफाई करा देते थे। जिससे अंक पत्र/डिग्री/डिप्लोमा व प्रव्रजन प्रमाण पत्र के फर्जी होने की शंका एजूकेशनल संस्थान/छात्र/छात्राओं की दूर हो जाती थी ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अनन्त सत्यम निगम पुत्र स्व0 चन्द्रमोहन निगम निवासी 13ए/9 तेज बहादुर सप्रु मार्ग थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 40 वर्ष ।
सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-46/2025 धारा-318(4)/319(2)/338/336(3)/340(2)/61(2)/112 भा0न्या0सं0 व 66(D)/74/84(सी) आई0टी0 एक्ट थाना साइबर क्राइम कमिश्नरेट प्रयागराज ।
बरामदगी का विवरण-
- 02 एंड्रॉयड ।
- 01 एप्पल व 01 की-पैड मोबाइल फोन मय 05 सिम ।
- 88 फर्जी अंकपत्र, डिप्लोमा व प्रव्रजन प्रमाण पत्र ।
- 14 पासबुक, 21 चेक बुक, 05 एटीएम ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
- प्र0नि0 ओम नारायण गौतम, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- निरीक्षक मो0 आलमगीर, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 घनश्याम यादव, प्रभारी साइबर सेल कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 राहुल कुमार, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 अनूप यादव, साइबर सेल कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 प्रदीप कुमार यादव, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 सुधांशू शेखर राय, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 रूप सिंह साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 अनुराग यादव, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- आरक्षी चालक राकेश कुमार, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज ।
** साइबर अपराध के प्रति जागरुगता ही बचाव है। साइबर अपराध के शिकार होने पर तत्काल 1930 पर आनलाइन शिकायत करे अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत पंजीकत करें । या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर पहुँच कर लिखित शिकायत करें ।*
** सतर्क रहे, जागरुक रहे ।*
** साइबर क्राइम पुलिस उत्तर प्रदेश सदैव आपकी सेवा में तत्पर ।*
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
