‘सपा सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीड़न पिछड़े और दलितों का ही हुआ’, गाजियाबाद में बरसे केशव प्रसाद मौर्य

सपा सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीड़न पिछड़े और दलितों का ही हुआ है। महर्षि कश्यप जयंती पर गाजियाबाद पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे। अब प्रदेश को दंगा मुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कुछ दुष्प्रचार से प्रभावित होकर सपा और कांग्रेस को ज्यादा वोट मिले तो उन्होंने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करना शुरू किया। उहोंने कहा कि अब 2027 में 2017 को…

इटावा : वार्षिकोत्सव में मेधावियों को किया गया सम्मानित

विकासखंड ताखा के कंपोजिट विद्यालय बकौली में वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।मेधावियों को सम्मानित किया गया।विद्यालय को गुब्बारों झंडियों आदि से सजाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।बच्चों ने नारी शक्ति,बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ,इस देश की धरती सोना उगले ,राम आयेंगे,दहेज प्रथा,जिस भजन में राम का नाम न हो जैसे कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाध्यापक अवधेश सिंह राठौर के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कक्षाओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी मेधावियों को पुरुकृत किया गया।कक्षा 8 पास करने…

लखीमपुर खीरी : गोला में करंट से गोवंश की मृत्यु, भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष ने विद्युत विभाग व नगर पालिका पर लगाया लापरवाही का आरोप

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला गोकर्णनाथ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया सदर चौराहा खुटार रोड स्थित आर्य समाज मंदिर के पास बिजली के पोल में करंट प्रवाहित हो रहा था। इसी दौरान एक गोवंश उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने मुझे दी।उन्होंने कहा कि यह कोई नई घटना नहीं है, बल्कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण इस प्रकार की घटनाएं लगातार सामने…

प्रयागराज के थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी शान्तिपुरम का फीता काटकर उद्घाटन किया गया

प्रयागराज दिनांक-04.04.2026 को पुलिस आयुक्त प्रयागराज जोगेन्द्र कुमार द्वारा गंगानगर जोन, कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी शान्तिपुरम का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था कमिश्नरेट प्रयागराज, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय कमिश्नरेट प्रयागराज, पुलिस उपायुक्त गंगानगर, सहायक पुलिस आयुक्त थरवई व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।* द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

प्रयागराज: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सी०जी०डी०) की जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई

प्रयागराज, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सी०जी०डी०) की जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें उनके द्वारा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के नेटवर्क विस्तार एवं वितरण के सुचारु क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी के द्वारा पी०एन०जी० पाईप लाईन के विस्तार से सम्बन्धित प्रकरणों में लम्बित एन०ओ०सी० को सम्बन्धित विभाग से समन्वय कर शीघ्र एन०ओ०सी० प्रदान करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं । जिलाधिकारी ने इण्डियन ऑयल, अडानी गैस प्रा० लि० के मैनेजर से जिस क्षेत्र के…

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का सघन प्रवर्तन अभियान, दुकानों का औचक निरीक्षण

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अप्रैल 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के निर्देशों के अनुपालन में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी श्री जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में दिनांक 04 अप्रैल 2026 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 श्रीमती रीता वर्मा ने अपनी टीम के साथ थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र में स्थित आबकारी दुकानों का…

फर्रूखाबाद:“स्कूल चलो अभियान” का भव्य शुभारंभ, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश में शिक्षा के स्तर को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से “स्कूल चलो अभियान” का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य शैक्षणिक सत्र 2026-27 में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा विद्यार्थियों के ट्रांजिशन (एक कक्षा से दूसरी कक्षा में प्रवेश) को बेहतर बनाना है। कार्यक्रम का आयोजन वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय, शिवपुर में किया गया, जहां मुख्यमंत्री ने निपुण (योग्य एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले) विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र…

फर्रुखाबाद में ‘स्कूल चलो अभियान 2026-27’ का भव्य शुभारंभ, बच्चों को वितरित किए गए पाठ्यपुस्तक व बैग

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अप्रैल 2026 जनपद में आज प्रातः 09:30 बजे ‘स्कूल चलो अभियान 2026-27’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी से की गई, जिसका सजीव प्रसारण जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने मुख्यमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और अभियान के उद्देश्यों को समझा। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश…

फर्रुखाबाद:फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, एक और अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अप्रैल 2026 जनपद में आर्थिक अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कायमगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फर्जी दस्तावेज तैयार कर बोगस फर्मों के माध्यम से जीएसटी की चोरी करने वाले गैंग के एक और सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पहले ही तीन अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्दर के…

फर्रुखाबाद: RUB No.-74 पर मरम्मत कार्य के चलते 6 अप्रैल से अस्थायी बंद, वैकल्पिक मार्ग से आवागमन की व्यवस्था

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अप्रैल 2026 जनपद के नीबकरोरी–फर्रुखाबाद रेल खंड पर स्थित रेलवे किलोमीटर 1303/8-9 के पास टेरा गड़िया मार्ग को जोड़ने वाले RUB (Road Under Bridge) संख्या-74 को मरम्मत कार्य के चलते अस्थायी रूप से बंद किए जाने का निर्णय लिया गया है। यह बंदी 6 अप्रैल 2026 से लागू होगी और आगामी सूचना तक जारी रहेगी। रेलवे विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, RUB No.-74 पर “Wearing Coat” (सतह की मरम्मत) का कार्य प्रस्तावित है। इस कार्य के अंतर्गत पुराने वियरिंग कोट को हटाकर नया निर्माण…

फर्रुखाबाद:मऊदरवाजा पुलिस को बड़ी सफलता: लूट के मामले में वांछित अभियुक्त अवैध तमंचा व नगदी सहित गिरफ्तार

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अप्रैल 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लूट के एक मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और लूटे गए रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में थाना मऊदरवाजा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 375/2025, धारा 309(4)/317(2) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त प्रवेश राजपूत पुत्र मकरन्द, निवासी आकलगंज, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़ को मुखबिर की…

फर्रुखाबाद: हत्या के मामले में फरार आरोपी देवेन्द्र सिंह गिरफ्तार, अमृतपुर पुलिस की बड़ी सफलता

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अप्रैल 2026 जनपद के थाना अमृतपुर पुलिस को हत्या के एक चर्चित मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त देवेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्द्र के कुशल पर्यवेक्षण में थाना अमृतपुर पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी…

फर्रुखाबाद: ई-रिक्शा में बैठाकर लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी बरामद

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अप्रैल 2026 जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कादरीगेट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने लूट की घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में थाना कादरीगेट पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 77/26 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त अनिकेत उर्फ विजय कश्यप उर्फ राजा…

फर्रुखाबाद पुलिस की सख्ती: अपहरण मामलों में 24 घंटे के भीतर कार्रवाई के निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अप्रैल 2026 जनपद में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अपहरण जैसे संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में विवेचकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में पंजीकृत अपहरण से जुड़े अभियोगों में अपहृत व्यक्तियों की शीघ्र एवं सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान सभी विवेचकों को विस्तृत दिशा-निर्देश…

फर्रुखाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर एक्ट में 55.74 लाख की संपत्ति कुर्क

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अप्रैल 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना मेरापुर एवं कोतवाली कायमगंज पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त की लगभग 55,74,106 रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क की गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत माननीय जिला मजिस्ट्रेट के…

फर्रुखाबाद: 16 साल पुराने हत्या के प्रयास मामले में दो अभियुक्तों को 7-7 वर्ष की सजा, प्रभावी पैरवी से मिली सफलता

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में अपराधियों को सख्त सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब 16 वर्ष पुराने हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) के मामले में माननीय न्यायालय ने दो अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए कठोर सजा सुनाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना नवाबगंज जनपद फतेहगढ़ में वर्ष 2010 में मु0अ0सं0-385/2010, वाद संख्या 228/2011 धारा 307/34 भा.द.वि. के तहत मामला दर्ज किया गया था।…

फर्रूखाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 75 शिकायतें प्राप्त—प्रशासन ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अप्रैल 2026 जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से शनिवार को तहसील सदर में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की। यह आयोजन ऑफीसर्स क्लब फतेहगढ़ में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 75 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें सर्वाधिक 39 शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी रहीं, जबकि पुलिस विभाग की 16, विद्युत विभाग की 5, विकास विभाग की…

फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ विवाह, नवदंपति को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अप्रैल 2026 जनपद के ग्राम जाजपुर बंजारा निवासी मधूकुमारी पुत्री श्री बलवीर सिंह शाक्य एवं जनपद मैनपुरी के ग्राम भरतपुर निवासी ज्ञानेंद्र सिंह पुत्र श्री गुरुजीत सिंह शाक्य का विवाह बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार सादगी एवं गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बौद्ध परंपरा के अनुसार दोनों पक्षों की सहमति से विवाह संस्कार सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों और परिजनों की मौजूदगी में नवदंपति ने एक-दूसरे के साथ जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। बौद्ध विधि के अनुसार संपन्न इस…

शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी? क्या हुआ

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में शुभमन गिल नहीं खेल रहे हैं. उनकी गैरमौजूदगी में गुजरात टाइटंस के लिए टॉस करने राशिद खान आए, जो इस मैच में GT की कप्तानी कर रहे हैं. अचानक राशिद खान को कप्तानी मिलने के पीछे आखिर वजह क्या है.क्या शुभमन गिल हो गए बाहर? टॉस के समय राशिद खान ने बताया कि शुभमन गिल की मांसपेशियों में खिंचाव आया है, जिसकी वजह से वो मैच नहीं खेल रहे हैं. राशिद ने उम्मीद जताई कि गिल जल्द ठीक होकर वापसी करेंगे. गिल की जगह…

वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने पति पर फिर लगाए बेवफाई के इल्जाम

बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आईं इंफ्लुएंसर चंद्रिका दीक्षित वड़ा पाव गर्ल के नाम से सोशल मीडिया पर फेमस हैं। पिछले कुछ समय से उनका वैवाहिक जीवन चर्चा का विषय बना हुआ है। हालिया एक इंटरव्यू में चंद्रिका ने अपने पति पर फिर से बेवफाई का आरोप लगाया है।सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में चंद्रिका दीक्षित इमोशनल नजर आईं। वह कहती हैं, ‘उसने (पति) पता नहीं गुस्से मे बोला लेकिन कहा कि दो-दो औरतों के साथ अय्याशी कर रहा है। मैं उन औरतों का नाम तक नहीं जानती हूं, ना…