फर्रुखाबाद:मऊदरवाजा पुलिस को बड़ी सफलता: लूट के मामले में वांछित अभियुक्त अवैध तमंचा व नगदी सहित गिरफ्तार

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अप्रैल 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लूट के एक मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और लूटे गए रुपये के साथ गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में थाना मऊदरवाजा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 375/2025, धारा 309(4)/317(2) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त प्रवेश राजपूत पुत्र मकरन्द, निवासी आकलगंज, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़ को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस (315 बोर) तथा लूटे गए रुपये में से 1800 रुपये बरामद किए हैं।

घटना का विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 दिसंबर 2025 की शाम करीब 6:45 बजे वादी सुमन प्रकाश दुबे जब दुकान से घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन्हें टक्कर मारकर गिरा दिया और तमंचा तानकर उनके झोले में रखे रुपये लूटकर फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना मऊदरवाजा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

विवेचना के दौरान इस घटना में कुल चार अभियुक्त प्रकाश में आए, जिनमें से दो को पहले ही 21 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब तीसरे अभियुक्त प्रवेश राजपूत की गिरफ्तारी के साथ मामले में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

पूछताछ में किया जुर्म कबूल

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार किया है और बताया कि वह अपना बयान अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में प्रस्तुत करेगा।

बरामदगी

1800 रुपये नगद, एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस (315 बोर)

पुलिस टीम

इस सफल कार्रवाई में थाना मऊदरवाजा के प्रभारी निरीक्षक अजब सिंह, उपनिरीक्षक विनीत त्रिपाठी, उपनिरीक्षक यतेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल अंकित अग्रिहोत्री, कांस्टेबल अंकित कुमार सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।