उमरिया:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) नगर इकाई चंदिया के कार्यकर्ताओं द्वारा बिरसा मुंडा चौराहा पर “जल मंदिर” अभियान के तहत शीतल एवं शुद्ध पेय जल की व्यवस्था की गई

उमरिया जिले के चंदिया नगर में दिनांक 13 अप्रैल 2026 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) नगर इकाई चंदिया के कार्यकर्ताओं द्वारा बिरसा मुंडा चौराहा पर “जल मंदिर” अभियान के तहत शीतल एवं शुद्ध पेय जल की व्यवस्था की गई।भीषण गर्मी को देखते हुए परिषद के इस सराहनीय प्रयास से राहगीरों को काफी राहत मिल रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने ठंडा पानी ग्रहण कर कार्यकर्ताओं की इस पहल की प्रशंसा की।कार्यक्रम का शुभारंभ चंदिया नगर के कार्यकर्ता चित्रांश श्रीवास्तव, कान्हा जी यादव, चिराग रजक, अनुज प्रजापति…

लखीमपुर खीरी : अंबेडकर जयंती पर RSS का पथ संचलन, समरसता और एकता का संदेश

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गोला गोकर्णनाथ नगर एवं कुंभी खंड के संयुक्त तत्वावधान में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन सिद्धिविनायक गेस्ट हाउस से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों नानकचौकी, सिनेमा रोड, शिवम कंप्लेक्स,अलीगंज रोड, अशोक चौराहा, मोहम्मदी रोड, पुराना बाईपास, विकास चौराहा, खुटार रोड, बड़ा चौराहा होकर पुनः सिद्धिविनायक गेस्ट हाउस आकर समापन हुआ। पथ संचलन के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा…

पीलीभीत:गांव-बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत अनेक बूथों पर किया गया जनसंपर्क।

पीलीभीत/बिलसंडा: रविवार को भाजपा मंडल बिलसंडा के गांवों रुरिया-घुरिया, हीरपुर-मीरपुर में पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर गांव हुआ बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम में भाजपा सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर संपर्क कर जन संपर्क किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मंदिर एवं देव स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।इस मौके पर बिलसंडा भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मौर्य,अनुपम दीक्षित, अरविंद शुक्ला मंडल उपाध्यक्ष, सोनपाल मौर्य मंडल उपाध्यक्ष, रामेंद्र गोस्वामी, दयाशंकर मिश्रा, अटल बिहारी मिश्रा,कालीचरण वर्मा,राम रतन सहित अनेक भाजपा…

फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से संपन्न हुआ विवाह, नवदंपत्ति को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अप्रैल 2026 जनपद के ग्राम नगला सुभानखां, पोस्ट खिमसेपुर निवासी सपना पुत्री श्री राजीव कुमार शाक्य का विवाह जनपद मैनपुरी के ग्राम देवीनगर, पोस्ट कुरावली निवासी दीपक पुत्र श्री रामवीर शाक्य के साथ बौद्ध रीति-रिवाज से विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर बौद्ध परंपरा के अनुसार दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार संपन्न कराया गया, जिसमें त्रिशरण एवं पंचशील के सिद्धांतों को अपनाते हुए नवदंपत्ति को जीवन में समानता, करुणा और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। संस्कार के उपरांत धर्मपाल सिंह बौद्ध द्वारा…

रायपुर:- ग्राम पंचायत रजिया में अवैध खनन का खेल तालाब बना मुनाफे का अड्डा, सरपंच तक अनजान

सौरभ यादव/ तिल्दा नेवरा के समीप ग्राम पंचायत रजिया से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां तालाब में खुलेआम अवैध खनन का आरोप लग रहा है। हैरानी की बात ये है कि इस पूरे मामले की भनक सरपंच तक को नहीं होने की बात सामने आ रही है, जिससे प्रशासनिक लापरवाही पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।क्या है पूरा मामलाजब मौके पर मौजूद डंपर ड्राइवर से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि यह काम “पिंटू टेलर्स” से जुड़ा हुआ है। वहीं जेसीबी मालिक का…

रायपुर:-नाली सफाई नहीं होने से वार्डवासी परेशान, नगरपालिका के खिलाफ बढ़ रहा आक्रोश

सौरभ यादव/तिल्दा नेवरा नगरपालिका क्षेत्र के एक वार्ड में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में जगह-जगह नालियां जाम हो चुकी हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों और गलियों में फैल रहा है। इससे न केवल आवागमन में दिक्कत हो रही है, बल्कि पूरे क्षेत्र में बदबू का माहौल बना हुआ है।वार्डवासियों का कहना है कि वार्ड क्रमक 21 ,22 और 11,व 14 के वार्डवासियों उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार नगरपालिका के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों…

मैनपुरी के कुरावली रोड पर बॉश कार सर्विस के वर्कशॉप का उद्घाटन कल

मैनपुरी: बॉश द्वारा अधिकृत कार सर्विस सेंटर, हिंदुस्तान मोटर्स, निकट डॉ. किरण सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजुकेशनल एकेडमी, कुरावली रोड मैनपुरी का उद्घाटन कल यानि मंगलवार को होने जा रहा है। इस आयोजन में जनपद की तमाम हस्तियां शामिल होने वाली हैं । आयोजन को भव्य बनाने के लिए हिंदुस्तान मोटर्स की सहयोगी टीम ने हर कमी को पूर्ण करने का प्रयास किया है। उक्त बातें हिंदुस्तान मोटर्स के संस्थापक संतोष कुमार शाक्य ने एक वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने बताया की मैनपुरी शहर में उनकी दूसरी ब्राँच कार के संबंध…

फर्रुखाबाद में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, लापरवाही पर चौकी इंचार्ज हटाए गए

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2026 जनपद में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए कई पुलिसकर्मियों के कार्यभार में बदलाव किया है। लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी इंचार्ज स्तर पर कड़ा कदम उठाते हुए तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारियां बदली गई हैं। बीती रात जारी आदेश के अनुसार कायमगंज क्षेत्र के चौकी प्रभारी बलवीर सिंह डांगी को उनके पद से हटाकर मानीटरिंग सेल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं घुमना चौकी प्रभारी अमित कुमार गुप्ता…

फर्रुखाबाद: पवन कुशवाहा बने समीक्षा अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अप्रैल 2026 जनपद के अमृतपुर तहसील अंतर्गत ग्राम राजपुर निवासी श्री पवन कुशवाहा जी को लखनऊ सचिवालय में समीक्षा अधिकारी (Review Officer) के पद पर नियुक्ति मिलने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस महत्वपूर्ण सफलता से परिवार, गांव तथा क्षेत्रवासियों में गर्व और खुशी की लहर दौड़ गई है। पवन कुशवाहा की इस उपलब्धि पर तथागत सामाजिक समिति (TSS) के टीम पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समिति के सदस्यों ने कहा कि यह…

फर्रुखाबाद: सिद्धार्थ शाक्य की भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में इंजीनियर पद पर नियुक्ति, क्षेत्र में खुशी की लहर।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अप्रैल 2026 जनपद के कायमगंज क्षेत्र के ग्राम कूईयाबूट, बाईपास रोड निवासी मनोज कुमार शाक्य के पुत्र सिद्धार्थ शाक्य ने अपनी मेहनत और लगन से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सिद्धार्थ शाक्य का चयन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airport Authority of India) के मानव संसाधन प्रबंधन निदेशालय में इंजीनियरिंग (सिविल) पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। परिवारजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने सिद्धार्थ की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। तथागत सामाजिक समिति…

फर्रुखाबाद: कायमगंज में ‘लव जिहाद’ के विरोध में निकली बाइक रैली, जन-जागरण का दिया संदेश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अप्रैल 2026 हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में रविवार को कायमगंज नगर में ‘लव जिहाद’ के विरोध में एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सामाजिक जन-जागरण और जन-आंदोलन के उद्देश्य से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। रैली का नेतृत्व नगर संयोजक सुधांशु पांडेय ने किया। बाइक रैली गमा देवी मंदिर से प्रारंभ होकर पुरानी गल्ला मंडी चौराहा, जटवारा रोड, ट्रांसपोर्ट चौराहा, पटवन गली, पुल ग़ालिब, मेन बाजार, बड़ा चौराहा और गंगा…

फर्रुखाबाद: 24 घंटे के भीतर पुलिस की बड़ी सफलता: नाबालिग युवती को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अप्रैल 2026 शहर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज, हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। कोतवाली फर्रुखाबाद में वादी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 73/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत…

मधुमक्खी के काटने पर अपनाएं ये घरेलू टिप्स, नही फैलेगा जहर

मधुमक्खी का शहद जितना मीठा होता है उससे कहीं खतरनाक इसका डंक होता है। बस एक बार डंक मार दे फिर उस जगह सूजन आ जाएगी और दर्द भी बहुत होगा। कई बार तो इतनी तेज दर्द होता है कि बुखार तक आ जाता है। आप चाहें तो मधुमक्खी के डंक का इलाज घर पर ही कर सकते हैं। अगर स्थिति बहुत खराब न हो तो इन उपायों को अपनाने से राहत मिलेगी। -जब भी मधुमक्खी काटे आप सबसे पहले उसका डंक निकालकर फेंक दें। डंक जितनी जल्दी निकल जाएगा…

सत्तू के ये फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप, जानिए

आज हम सत्तू को लेकर बात करे तो आपको ये बता दें कि ये गर्मी में मौसम में बहुत ही लाभदायक होता है।ऐसा बताया जाता है कि सत्‍तू के सेवन से पूरे शरीर को फायदा मिलता है। इसे ज्यादातर गर्मी में ही खाया जाता है एवं आज हम इसी के कुछ फायदे भी बताएंगे जिनसे अभी तक आप अनजान होंगे। जानिए इसके फायदों के बारे में… – मधुमेह एवं हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों हेतु सत्तू वरदान होता है। ये शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है तथा ब्लड शुगर लेवल को…

तेज भूख लगने पर इन 5 चीजों को खाने से करें परहेज, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

कभी-कभी ऐसा होता है कि हमें बहुत तेज भूख लग जाती है और हम उस वक्त हमें जो भी उपलब्ध होता है, वो खाने लग जाते हैं लेकिन ऐसा करना आपके लिए घातक हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक तेज भूख लगने पर कुछ ऐसी चीजें है, जिन्हें नहीं खाना चाहिए।आइए, जानते हैं कौन-सी हैं वो चीजें- अमरूद अमरूद एक ऐसा फल है, जिसे अलग-अलग स्थितियों में खाने पर अलग-अलग परिणाम देखने को मिलते हैं यानी अगर आप सर्दियों में सुबह के वक्त खाली पेट अमरूद खाएंगे, तो आपको…

अंपायर से भिड़ने पर नितीश राणा को लगा लाखों का फटका, BCCI ने सुनाई सजा

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच के बाद नितीश राणा पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा. उन्हें IPL कोड ऑफ कंडक्ट लेवल 1 के उल्लंघन के लिए 1 डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया. इस मैच में राणा दिल्ली की प्लेइंग 11 में शामिल नहीं थे, न ही वह इम्पैक्ट प्लेयर बनकर खेले. लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स के आउट होने के बाद वह बॉउंड्री पर अंपायर से बहस करते हुए दिखे. वह गुस्से में थे, उन्होंने अपशब्द का इस्तेमाल किया. IPL की तरफ से जारी स्टेटमेंट में बताया गया,…

कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर!

समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया अखिलेश यादव दो दिनों तक राजस्थान की राजधानी जयपुर में अपनी पार्टी के लिए सियासी संभावनाएं तलाशते नजर आए. अपने इस दौरे पर उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से लेकर सत्ताधारी बीजेपी पर जमकर सियासी तीर चलाए. हालांकि, अखिलेश के ये तीर बीजेपी से ज्यादा सहयोगी दल ‘कांग्रेस’ को चुभते हुए दिखे. बीजेपी ने तो सपा प्रमुख पर कोई खास पलटवार नहीं किया, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें इशारों-इशारों में अल्टीमेटम जरूर दे दिया. इससे पहले कि कांग्रेस के साथ मामला बिगड़ता और ‘इंडिया’ गठबंधन के रिश्तों…

यूपी में SIR पर सियासत, डिप्टी CM केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य SIR में भाजपा समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट में अधिक कटने के सवाल पर कहा कि इसका कारण तो चुनाव आयोग ही बता सकता है. भाजपा यह सुनिश्चित करेगी कि हर पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल हो. उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आरोपों पर तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सोच अभी भी उस दौर में अटकी है जब वे खुद सत्ता में थे और संस्थाओं का दुरुपयोग करते थे. उपमुख्यमंत्री शनिवार को आजमगढ़ में भारतीय जनता…

टी20 में विराट कोहली ने बनाया ‘महारिकॉर्ड

विराट कोहली ने हर बार की तरह IPL 2026 में भी रिकॉर्ड्स की झड़ी लगानी जारी रखी है. अब उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इतिहास रच दिया है. वो इतिहास में ऐसे पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने MI के खिलाफ एक हजार रनों का आंकड़ा छुआ है. उन्होंने चैंपियंस लीग टी20 और इंडियन प्रीमियर लीग में मिलाकर मुंबई के खिलाफ एक हजार रन पूरे कर लिए हैं. रविवार को वानखेड़े मैदान में खेले गए मुकाबले में 20 रन बनाते ही यह मुकाम हासिल कार लिया. उन्होंने इस मामले में…

लता मंगेशकर से कितनी छोटी थीं आशा भोसले? दोनों बहनों की मौत में दिखा गजब का संयोग

बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. 12 अप्रैल रविवार को आशा भोसले का निधन हो गया. उनकी मौत के बाद बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारे तक में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. लता मंगेशकर के बाद वह इस परिवार की दूसरी लीजेंड थीं. आशा भोसले और लता मंगेशकर के निधन में एक गजब का संयोग दिखा है. आशा भोसले, लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं. दोनों बहने इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन गायिकी के लिए जानी जाती रही हैं.…