बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. 12 अप्रैल रविवार को आशा भोसले का निधन हो गया. उनकी मौत के बाद बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारे तक में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. लता मंगेशकर के बाद वह इस परिवार की दूसरी लीजेंड थीं. आशा भोसले और लता मंगेशकर के निधन में एक गजब का संयोग दिखा है. आशा भोसले, लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं. दोनों बहने इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन गायिकी के लिए जानी जाती रही हैं. इंडस्ट्री की स्वर कोकिला का निधन पिछले साल ही हुआ है. दोनों ने इंडस्ट्री में इतने बेहतरीन गाने गाए हैं, जिन्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा. लेकिन दोनों बहनों के निधन से जुड़े संयोग के बारे में बहुत कम ही लोगों को पता होगा. लता मंगेशकर का निधन फरवरी, 2022 में हुआ था और उस समय उनकी उम्र 92 साल थी.
जहां लता मंगेशकर ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा किया था. वहीं, आशा भोसले ने भी बहन के जैसे ही 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. ऐसे में दोनों बहनों के निधन में ये सबसे बड़ा संयोग माना जा रहा है. इसके साथ ही अगर आशा भोसले और लता मंगेशकर के ऐज गैप के बारे में बात की जाए तो आपको बता दें कि आशा, लता की छोटी बहन थीं. लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 को हुआ था और आशा का जन्म 8 सितंबर, 1933 को हुआ था. ऐसे में दोनों बहनों के बीच ऐज गैप 4 साल रहा.
