फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से संपन्न हुआ विवाह, नवदंपत्ति को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अप्रैल 2026 जनपद के ग्राम नगला सुभानखां, पोस्ट खिमसेपुर निवासी सपना पुत्री श्री राजीव कुमार शाक्य का विवाह जनपद मैनपुरी के ग्राम देवीनगर, पोस्ट कुरावली निवासी दीपक पुत्र श्री रामवीर शाक्य के साथ बौद्ध रीति-रिवाज से विधिवत संपन्न हुआ।

इस अवसर पर बौद्ध परंपरा के अनुसार दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार संपन्न कराया गया, जिसमें त्रिशरण एवं पंचशील के सिद्धांतों को अपनाते हुए नवदंपत्ति को जीवन में समानता, करुणा और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।

संस्कार के उपरांत धर्मपाल सिंह बौद्ध द्वारा नवविवाहित जोड़े को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नवदंपत्ति को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

इस आयोजन ने समाज में बौद्ध रीति से विवाह की बढ़ती स्वीकार्यता और जागरूकता को भी दर्शाया, जहां सादगी, समानता और आपसी सम्मान को विशेष महत्व दिया जाता है।