फर्रुखाबाद: झूठी लूट की सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मऊदरवाजा पुलिस की कार्रवाई।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अप्रैल 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस ने झूठी लूट की सूचना देकर लोक सेवक को गुमराह करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। थाना मऊदरवाजा में दर्ज मुकदमा…

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग की सख्ती: मोहम्मदाबाद क्षेत्र में दुकानों का औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अप्रैल 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग लगातार सक्रिय बना हुआ है। इसी क्रम में आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार प्रवर्तन अभियान के तहत शनिवार को मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया। जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र की आबकारी दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों…

बरेली:भमोरा समेत 10 गांवों में किसानों से सीधी खरीदी जाएगी जमीन, NH-530B और स्टेट हाईवे-125 के पास विकसित होगा औद्योगिक गलियारा

बरेली जिले के आंवला क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बड़ी रफ्तार मिलने जा रही है। यहां 1000 हेक्टेयर भूमि पर एक औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाएगा। इसके लिए भूमि का चयन पूरा हो चुका है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी UPEIDA की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया और किसानों से भूमि क्रय प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री की पहल पर आगे बढ़ा प्रोजेक्ट, 10 गांवों की जमीन चिन्हितमुख्यमंत्री की प्रेरणा से UPEIDA द्वारा बरेली जिले में इस औद्योगिक गलियारे का निर्माण किया जाना है।…

फर्रुखाबाद: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 59 शिकायतें प्राप्त, 3 का मौके पर निस्तारण — डीएम ने दिए सख्त निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अप्रैल 2026 जनपद में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अंतर्गत तहसील सदर का कार्यक्रम ऑफीसर्स क्लब, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से कुल 59 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें सर्वाधिक 29 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं, जबकि पुलिस विभाग की 11, विद्युत विभाग की 4, विकास विभाग की 2 तथा अन्य विभागों की 13 शिकायतें दर्ज की गईं। प्राप्त शिकायतों में से राजस्व विभाग की 3 शिकायतों का…

फर्रुखाबाद-कन्नौज में आयुर्वेदिक एवं यूनानी क्लीनिकों के लिए पंजीकरण अनिवार्य, बिना रजिस्ट्रेशन कार्रवाई की चेतावनी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अप्रैल 2026 जनपद फर्रुखाबाद एवं कन्नौज में संचालित आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा से जुड़े निजी क्लीनिकों और चिकित्सालयों के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय द्वारा निर्देश जारी करते हुए सभी संबंधित चिकित्सकों और संस्थानों को निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व में जारी ज्ञाप एवं निदेशक आयुर्वेद सेवाएं, लखनऊ के परिपत्र के तहत स्पष्ट किया गया है कि…

फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति के तहत पिपरगांव में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव रहीं मुख्य अतिथि

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अप्रैल 2026 विकासखंड मोहम्मदाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरगांव में आज मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत “नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोनिका यादव ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और…

फर्रुखाबाद:कायमगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस: विधायक डॉ. सुरभि ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अप्रैल 2026 कायमगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायिका डॉ. सुरभि ने आज तहसील कायमगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायिका डॉ. सुरभि ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को समयबद्ध तरीके से हल करना प्रशासन की प्राथमिक…

फर्रुखाबाद: भगवान परशुराम जयंती पर 19 अप्रैल को जिले में भव्य कार्यक्रम, संगठन ने की अधिकतम उपस्थिति की अपील

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अप्रैल 2026 विश्व हिंदू महासंघ, फर्रुखाबाद के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता (ओ.पी. गुप्ता) मॉडल अल्ट्रासाउंड सेंटर, स्टेट बैंक वाली गली, सेट गली के सामने आयोजित होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए विश्व हिंदू महासंघ फर्रुखाबाद के जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की…

फर्रुखाबाद में 24 गंभीर मरीजों को मिली राहत, सांसद मुकेश राजपूत की पहल पर ₹44.12 लाख की सहायता स्वीकृत

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अप्रैल 2026 जनपद के जरूरतमंद और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद मुकेश राजपूत की पहल पर 24 गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के उपचार हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष से कुल ₹44,12,500 की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि अपने निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक परिवार के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। इसी क्रम में गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों…

कासगंज : तहसील सहावर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाअधिकारी प्रणय सिंह पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न

जिलाधिकारी प्रणय सिंह व पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में तहसील सहावर में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन। तहसील सहावर में 56 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 05 मौके पर ही निस्तारित। कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह व पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने तहसील सहावर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर आम जनमानस की समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापरक एवं निष्पक्ष निस्तारण ही शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी प्राप्त प्रार्थना पत्रों को शीघ्रता से निस्तारित…

लखीमपुर खीरी : मेडिकल कॉलेज में साइबर सेफ्टी पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, हेल्पलाइन 1930 की दी जानकारी

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय लखीमपुर खीरी के बहुउद्देशीय सभागार में शुक्रवार को साइबर सेफ्टी एवं साइबर क्राइम अवेयरनेस विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. वाणी गुप्ता ने की।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता साइबर सेल के एसओ हेमंत रॉय व उनकी पुलिस टीम ने डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट, ई-मर्डर और साइबर फ्रॉड जैसे मामलों की जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे मामलों…

कासगंज: सिंचाई विभाग द्वारा किए गया कार्य मानक के विरुद्ध?

पटियाली तहसील के अंतर्गत बरौना गांव में सिंचाई विभाग द्वारा गंगा कटान एवं संभावित बाढ़ से बचाव के लिए ठोकर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह कार्य बरसात के मौसम से पहले, आगामी 20 जून तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। परियोजना के अंतर्गत लगभग 350 मीटर लंबी पत्थरों की ठोकर (पक्का बांध) का निर्माण किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य गंगा के तेज बहाव को नियंत्रित करना और गांव को कटान व बाढ़ जैसी गंभीर समस्याओं से सुरक्षित करना है। उल्लेखनीय है कि…

उमरिया जिले की चंदिया तहसील क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गई

उमरिया जिले की चंदिया तहसील क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना नौ गजा पुल के पास की बताई जा रही है, जहां स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और पहचान…

इटावा के गौतम बुद्ध पार्क में 86 लाख रुपये की सौंदर्यीकरण परियोजना का शिलान्यास, मंत्री जयवीर सिंह ने किया लोकार्पण

इटावा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अप्रैल 2026 पर्यटन विभाग द्वारा इटावा के प्रसिद्ध गौतम बुद्ध पार्क में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं नई परियोजनाओं का शिलान्यास आज उत्तर प्रदेश सरकार के मा० मंत्री श्री जयवीर सिंह के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए 86 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित कार्यों का शिलान्यास भी किया गया। इस अवसर पर मा० मंत्री जयवीर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन स्थलों के विकास के लिए निरंतर…

फर्रुखाबाद में बिजली व्यवस्था को लेकर बड़ा प्लान, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने पेश किया रोडमैप

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अप्रैल 2026 सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए व्यापक योजना का खाका तैयार किया है। उन्होंने बताया कि वर्षों से फर्रुखाबाद में बिजली एक बड़ी समस्या रही है, लेकिन योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इसमें उल्लेखनीय सुधार हुआ है। विधायक ने कहा कि उनकी प्रेरणा से अब तक कई ठोस कदम उठाए गए हैं, जिनमें दो नए बिजली घरों का निर्माण, नए ट्रांसफार्मर लगवाना और जर्जर तारों को बदलना शामिल है। हालांकि, अंडरग्राउंड केबल बिछाने…

फर्रुखाबाद में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने जारी की शिनाख्त की अपील

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अप्रैल 2026 जनपद में उस समय सनसनी फैल गई जब थाना जहानगंज क्षेत्र में काली नदी पुल के पास एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 17 अप्रैल 2026 को जहानगंज की ओर जाने वाले मार्ग पर, काली नदी पुल से लगभग 50 मीटर पहले सड़क किनारे यह शव देखा गया, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई…

अच्युत त्रिपाठी बेसिक शिक्षा विभाग से पहले लीडर ट्रेनर (स्काउट ) परीक्षा में सफल हुए

राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी मध्य प्रदेश में दिनांक 6 अप्रैल 20 26 से 12 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले लीडर ट्रेनर प्रशिक्षण शिविर में अच्युत त्रिपाठी जिला स्काउट मास्टर द्वारा प्रतिभाग किया गया और उनके द्वारा सात दिनों में आयोजित होने वाली विभिन्न इवेंटों बीपी -6,क्विज , टीचिंग , विभिन्न खेल गतिविधियों में प्रतिभाग किया गया जिसमें वह सफल हुए और उनको प्रोजेक्ट दिया गया जो कि पूर्ण करना है जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग में पहले लीडर ट्रेनर (स्काउट) बने है उनके द्वारा जब से दायित्व संभाला गया…

प्रयागराज: थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा 09 साल से फरार 20,000/- रूपये का ईनामिया शातिर लूट का वांछित अपराधी गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना मऊआइमा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-295/17 धारा-394 भा0द0सं0 से सम्बन्धित लूट के अभियोग से सम्बन्धित 09 साल से फरार 20,000/- रूपये का ईनामिया शातिर लूट का वांछित अभियुक्त इस्माइल उर्फ इजराईल पुत्र यूसुफ निवासी मरियाडीह थाना पुरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज व हाल पता लोटस कालोनी…

प्रयागराज: दिव्यांग छात्रों का हुआ मेडिकल परीक्षण

** दिनांक 17 अप्रैल 2026 को राजकीय दिव्यांग माध्यामिक विद्यालय गेदुराही मेजा प्रयागराज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेजा के चिकित्सकों द्वारा समस्त दिव्यांग छात्रों की दिव्यांगता मेडिकल परीक्षण नाक, कान, गला, डायरिया, लू से बचाव, सावधानियां तथा ताजा खाना खाने इत्यादि के सम्बन्ध आवश्यक जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई और कीड़े मारने के लिए एलबेंडाजोल की खुराक पिलाई गई। मूक बधिर दिव्यांग शनि कुमार, रेशमा बानो, श्रुति , प्राची जानवी, प्रतिभा, सुमित, सत्यम, उपासना, सौम्या, नेहा, रिया, भावना, राधा, सुमन, प्रियांशु, शुभम, अमूल,विजय, समर, साहिल, सोनू किशन पाण्डेय…

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा बैठक की

आज दिनांक 17.04.2026 को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संगम सभागार में खाद्य एवं रसद विभाग (आपूर्ति) की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, अपर जिलाधिकारी (ना०आ०), जिला पूर्ति अधिकारी, सगरत क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, एवं पूर्ति निरीक्षक उपस्थित रहे। उक्त के अतिरिक्त समस्त उपजिलाधिकारी उपायुक्त मनरेगा, जिला पंचायतराज अधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी गूगल मीट के माध्यम से आनलाइन जुड़े थे। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभागीय बजट से 28 निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवन, मनरेगा बजट से बनने वाली…