अच्युत त्रिपाठी बेसिक शिक्षा विभाग से पहले लीडर ट्रेनर (स्काउट ) परीक्षा में सफल हुए

राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी मध्य प्रदेश में दिनांक 6 अप्रैल 20 26 से 12 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले लीडर ट्रेनर प्रशिक्षण शिविर में अच्युत त्रिपाठी जिला स्काउट मास्टर द्वारा प्रतिभाग किया गया और उनके द्वारा सात दिनों में आयोजित होने वाली विभिन्न इवेंटों बीपी -6,क्विज , टीचिंग , विभिन्न खेल गतिविधियों में प्रतिभाग किया गया जिसमें वह सफल हुए और उनको प्रोजेक्ट दिया गया जो कि पूर्ण करना है जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग में पहले लीडर ट्रेनर (स्काउट) बने है उनके द्वारा जब से दायित्व संभाला गया है जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग में विभिन्न गतिविधियां ब्लॉक से जनपद स्तर पर आयोजित की जा रही है जो कि बच्चों के लिए उपयोगी सिद्ध हो रही है उनकी इस उपलब्धि पर प्रादेशिक पदाधिकारियों एवं जनपद के जिला मुख्यायुक्त अतुल कुमार सिंह , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.राजेश कुमार,जिला सचिव रविंद्र यादव , समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं स्काउट गाइड शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा बधाई दी गई।

सवांददाता : अभिषेक शाक्य