फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान एवं “मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण)” के तहत महिला संबंधी अपराधों में सख्त कार्रवाई और प्रभावी पैरवी का असर लगातार देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में फतेहगढ़ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है, जिसमें दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में अभियुक्त को सजा दिलाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियुक्त प्रेम उर्फ मुनेन्द्र पुत्र स्वर्गीय रामबाबू उर्फ बाबूराम, निवासी दतौली थाना जैथरा जनपद एटा के विरुद्ध वर्ष 2016…
Day: April 22, 2026
फर्रुखाबाद:बलराम जी गैस एजेंसी निलंबित, उपभोक्ताओं को वैकल्पिक वितरकों से जोड़ा गया
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अप्रैल 2026 जनपद के फतेहगढ़ स्थित बलराम जी गैस एजेंसी की डीलरशिप को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के सक्षम अधिकारियों द्वारा की गई है। जानकारी के अनुसार, एजेंसी के पार्टनर देशदीपक (पुत्र स्व. छविराम) के निधन के बाद उनके परिवार और अन्य साझेदारों के बीच उत्पन्न विवाद के चलते यह निर्णय लिया गया। प्रशासन के अनुसार, उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित गैस एजेंसी से जुड़े सभी मोहल्लों को अस्थायी…
फर्रुखाबाद में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई, 2 जेसीबी व 3 डम्पर सीज
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में खनन विभाग ने थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के भागुनापुर–आतनपुर चौकी नीमकरोरी अंतर्गत औचक छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। छापेमारी के दौरान मौके पर दो जेसीबी मशीन और तीन डम्पर पकड़े गए, जिनमें मिट्टी लदी हुई थी। जांच के दौरान संबंधित वाहन चालकों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इस पर प्रशासन ने तत्काल…
लखनऊ: डाक विभाग में NPS सेवा बंद होने से हड़कंप, ग्राहकों ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अप्रैल 2026 देश का सबसे भरोसेमंद माने जाने वाला डाक विभाग इन दिनों सवालों के घेरे में है। नई पेंशन प्रणाली (NPS) से जुड़े हजारों ग्राहक परेशान हैं, क्योंकि डाक विभाग के माध्यम से NPS में अंशदान जमा करने की सुविधा अचानक बंद हो गई है। इससे ग्राहकों में आक्रोश और चिंता दोनों बढ़ गई है। ग्राहकों का आरोप है कि वे वर्षों से डाक विभाग के जरिए NPS में अपनी रकम जमा कर रहे थे, लेकिन अब उनका अंशदान जमा नहीं हो पा रहा…
फर्रुखाबाद: ट्रैक्टर को बचाने में कार बिजली के पोल से टकराई, बड़ा हादसा टला— एयरबैग खुलने से सभी सुरक्षित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अप्रैल 2026 शमशाबाद से फैजबाग की ओर जा रही एक कार बुधवार को बीएमसी स्कूल के सामने उस समय हादसे का शिकार हो गई, जब चालक ने सामने से आ रहे ट्रैक्टर को क्रॉस करने की कोशिश की। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के एयरबैग तुरंत खुल गए, जिससे कार में सवार तीन लोग और एक बच्चा सुरक्षित बच गए। हालांकि हादसे के बाद बिजली का पोल…
जौनपुर:शाहगंज तहसील में अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार को लेकर जमकर प्रदर्शन किया
शाहगंज (जनपुर)- शाहगंज तहसील में अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार को लेकर जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए तालाबंदी किया जिससे हड़कंप की स्थति बनी।
नई दिल्ली:विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
योगेंद्र कुमार (सहायक अधीक्षक, तिहाड़ जेल एवं मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि भारतीय पशु कल्याण बोर्ड) के मार्गदर्शन में सर्वोदय कन्या विद्यालय नंबर-2, टैगोर गार्डन, नई दिल्ली-27 में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पृथ्वी के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच निबंध प्रतियोगिता (विषय: “पृथ्वी को कैसे सुरक्षित करें”) एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने…
फर्रुखाबाद में इंसानियत की मिसाल—डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने व्हीलचेयर पर आई बुजुर्ग महिला की सुनी फरियाद, मौके पर कराया समाधान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अप्रैल 2026 जनपद में नवागत जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर अपनी संवेदनशील कार्यशैली को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर, फतेहगढ़ में उन्होंने मानवता और प्रशासनिक जिम्मेदारी का ऐसा उदाहरण पेश किया, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है। कमालगंज क्षेत्र के ग्राम चंदरपुर निवासी वृद्ध महिला रामदुलारी अपनी समस्या लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। वह चलने में पूरी तरह असमर्थ थीं और एक जर्जर व टूटी हुई व्हीलचेयर के सहारे किसी तरह कार्यालय तक पहुंच सकीं। जैसे ही जिलाधिकारी को कार्यालय के बाहर…
फर्रुखाबाद-इटावा-बरेली हाईवे पर मारुति सुजुकी एजेंसी में लगी आग, मचा हड़कंप
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अप्रैल 2026 जनपद के फर्रुखाबाद-इटावा-बरेली हाईवे स्थित एक कार शोरूम में अचानक आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग माई कार मारुति सुजुकी एजेंसी के शोरूम की छत के ऊपरी हिस्से में लगी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप लेने का अंदेशा पैदा कर दिया। घटना के समय शोरूम में सैकड़ों की संख्या में कारें खड़ी थीं। आग लगते ही एजेंसी के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए शोरूम में खड़ी गाड़ियों को तुरंत बाहर निकालना शुरू कर…
फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति अभियान के तहत अमृतपुर थाना क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अप्रैल 2026 मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना अमृतपुर क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपायों के बारे में बताया गया, साथ ही आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों की भी जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने महिला हेल्पलाइन नंबर…
लखीमपुर खीरी : ईंटों से ढका मिला सरकारी हैंडपंप, पानी को तरस रहे लोग
गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) मिल रोड स्थित मोहल्ला कुमारन टोला में नगर पालिका और जल निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक सरकारी हैंडपंप ईंट और पत्थरों (मलबे) से ढका हुआ मिला, जबकि भीषण गर्मी में इलाके के लोग पानी के लिए परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हैंडपंप पहले से ही खराब पड़ा हुआ था, लेकिन उसकी मरम्मत कराने के बजाय उसे ईंटों और मलबे से ढक दिया गया, जिससे समस्या और बढ़ गई है।मामले की सूचना मिलने पर भारतीय बजरंग दल…
फर्रुखाबाद में आलू आधारित उद्योग स्थापित करने की मांग तेज, मुख्यमंत्री को भेजा गया प्रस्ताव
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अप्रैल 2026 जनपद में आलू उत्पादकों की समस्याओं को देखते हुए आलू आधारित उद्योग स्थापित करने की मांग अब तेज हो गई है। इस संबंध में आलू विकास एवं विपणन सहकारी संघ लिमिटेड, उत्तर प्रदेश के निदेशक अशोक कटियार ‘एडवोकेट’ ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा है। पत्र में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा आलू उत्पादक राज्य है। इस वर्ष अच्छी पैदावार के बावजूद किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, जिससे वे…
फर्रुखाबाद में ‘नारी शक्ति’ का नेतृत्व—डीएम डॉ. अंकुर लाठर और एसपी आरती सिंह संभाल रहीं कमान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अप्रैल 2026 जनपद इस समय सशक्त महिला नेतृत्व के तहत नई प्रशासनिक दिशा की ओर बढ़ रहा है। नवागत जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर (IAS) और पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह (IPS) के नेतृत्व में जिला प्रशासन और पुलिस व्यवस्था दोनों में सक्रियता, पारदर्शिता और सख्ती का नया दौर देखने को मिल रहा है। डॉ. अंकुर लाठर ने कार्यभार ग्रहण करते ही स्पष्ट संदेश दिया है कि जनसुनवाई में आने वाले किसी भी पीड़ित को दोबारा शिकायत करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश…
फर्रुखाबाद: रौनक शाक्य का शानदार प्रदर्शन—माउंट लिट्रा जी स्कूल में तीन गोल्ड मेडल के साथ बने ‘बेस्ट जूनियर एथलीट ऑफ द ईयर’
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अप्रैल 2026 जनपद के प्रतिभाशाली खिलाड़ी रौनक शाक्य ने एक बार फिर अपनी अद्भुत प्रतिभा का लोहा मनवाया है। Mount Litera Zee School Farrukhabad में आयोजित वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में रौनक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इसके साथ ही उन्हें “बेस्ट परफॉर्मेंस इन एथलेटिक्स” और “बेस्ट जूनियर एथलीट ऑफ द ईयर” जैसे प्रतिष्ठित खिताबों से भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिले भर के छात्रों ने भाग लिया, लेकिन रौनक शाक्य की ऊर्जा, मेहनत और खेल के…
प्रयागराज, मंडलीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति पर जोर, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
ऋण वितरण में विलंब पर सख्ती, लापरवाह बैंकों पर कार्रवाई के निर्देश मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्यालय स्थित त्रिवेणी सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सीएम डैशबोर्ड पर जनपदों की रैंकिंग सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से पीएम सूर्य घर–मुफ्त बिजली योजना, एनआरएलएम के आरएफ एवं सीआईएफ, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), भवन एवं सड़क निर्माण कार्य, जननी सुरक्षा योजना, जल जीवन मिशन (हर घर जल), फैमिली आईडी, पीएम…
प्रयागराज :थाना होलागढ़ पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 04 अवैध देशी बम बरामद
जोन गंगानगर, कमिश्नरेट प्रयागराज । श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना होलागढ़ पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान आज दिनांक-21.04.2026 को अभियुक्त मो0 वैश पुत्र मो0 अकरम निवासी बेगम बाजार बमरौली थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना होलागढ़ क्षेत्रान्तर्गत गिरधरपुर गोड़वा के पास से 04…
प्रयागराज: दुकान निर्माण/दुकान संचालन योजना के अन्तर्गत वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए निर्धारित पात्रता रखने वाले इच्छुक दिव्यांग विभागीय पोर्टल पर करें ऑनलाइन आवेदन
प्रयागराज, दुकान निर्माण/दुकान संचालन योजना के अन्तर्गत वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए निर्धारित पात्रता रखने वाले इच्छुक दिव्यांग विभागीय पोर्टल पर करें ऑनलाइन आवेदन दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन पुनर्वासन हेतु दुकान निर्माण/संचालन योजनान्तर्गत दुकान निर्माण/क्रय हेतु पात्र लाभार्थी को वित्तीय सहायता के रूप में रू0 20,000/- की धनराशि स्वीकृत की जाती है, जिसमें रू0 15,000/- की धनराशि 4 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर ऋण के रूप में तथा रू0 5,000/- की धनराशि अनुदान के रूप में दी जाती है। दुकान संचालन हेतु दुकान…
लखीमपुर खीरी : पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता एवं जन सहयोग से सुरक्षित बचाई गई कई जिंदगियां
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) मंगलवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आग लगने की आकस्मिक घटनाएं सामने आईं। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद, स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और जागरूक नागरिकों के साझा प्रयासों और अदम्य साहस से आग पर काबू पाया गया और जनहानि को रोक लिया गया। थाना हैदराबाद: ग्राम बांसबेरिया में लगभग 32 घरों में आग लगने की सूचना मिली। थाना मझगई: ग्राम मुन्ना पुरवा में लगभग 30 झोपड़ियों में आग का प्रसार हुआ। थाना मितौली: ग्राम किरमानी में भूसे के ढेर सहित दो स्थानों पर…
लखीमपुर खीरी : दुधवा, किशनपुर व कतर्नियाघाट में ‘स्मार्ट गाइड’ से आसान होंगी पर्यटकों की राहें, साइनेज पर 3.11 करोड़ से अधिक खर्च
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) उत्तर प्रदेश के तराई की हरियाली में सफर करने वाले पर्यटकों को अब रास्ता ढूंढने में भटकना नहीं पड़ेगा और न ही जरूरी जानकारी के लिए परेशान होना होगा। जंगल के बीच से गुजरते रास्ते हों या वन्यजीवों से जुड़ी अहम सूचनाएं, सब कुछ अब आसान और सुव्यवस्थित तरीके से उपलब्ध होगा। पर्यटकों की सुविधा और अनुभव को बेहतर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार दुधवा टाइगर रिजर्व, किशनपुर और कतर्नियाघाट जैसे प्रमुख इको टूरिज्म स्थलों पर आधुनिक साइनेज लगाने जा रही है।…
फर्रुखाबाद:होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, केंद्रों पर क्लॉक रूम, हेल्प सेंटर व मेडिकल कैम्प अनिवार्य
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अप्रैल 2026 जनपद में आगामी 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर नवागत जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर ने तैयारियों की व्यापक समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने परीक्षा को निष्पक्ष, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए क्लॉक रूम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि अभ्यर्थी अपने सामान…
