वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने पति पर फिर लगाए बेवफाई के इल्जाम

बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आईं इंफ्लुएंसर चंद्रिका दीक्षित वड़ा पाव गर्ल के नाम से सोशल मीडिया पर फेमस हैं। पिछले कुछ समय से उनका वैवाहिक जीवन चर्चा का विषय बना हुआ है। हालिया एक इंटरव्यू में चंद्रिका ने अपने पति पर फिर से बेवफाई का आरोप लगाया है।
सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में चंद्रिका दीक्षित इमोशनल नजर आईं। वह कहती हैं, ‘उसने (पति) पता नहीं गुस्से मे बोला लेकिन कहा कि दो-दो औरतों के साथ अय्याशी कर रहा है। मैं उन औरतों का नाम तक नहीं जानती हूं, ना जानना चाहती हूं। मैं अपने पति के बारे में जानती हूं। मैं उसकी जिंदगी में आने वाली पहली लड़की थी, उसने हर बात मुझसे शेयर की। अब वह किसी और से यह बातें शेयर कर रहा है तो मुझे बुरा लगेगा ही।’ इस तरह एक बार फिर चंद्रिका ने पति द्वारा धोखा दिए जाने की बात को जगजाहिर किया है।

जब चंद्रिका वड़ा पाव बेचकर सोशल मीडिया पर पॉपुलर हुई थीं तो इस दौरान कई लोगों से उनका झगड़ा हुआ। यह झगड़े भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे। इसी वजह से चंद्रिका पॉपुलर हुईं। वह इंफ्लुएंसर के तौर पर एक्टिव हो गईं। बाद में वह बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में भी दिखीं। इंस्टाग्राम पर भी चंद्रिका के 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, वह फनी रील्स भी बनाती हैं।
हाल ही में पति से झगड़े के बाद वह एक शख्स के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाती हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को लगता है कि चंद्रिका जल्द ही पति से अपना रिश्ता खत्म करके नए शख्स के साथ शादी करेंगी। लेकिन इस बारे में चंद्रिका की तरफ से अभी कुछ नहीं कहा गया है।