फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार को जनपद के ग्राम व पोस्ट राजेपुर टप्पामण्डल निवासी रंजनाकुमारी पुत्री श्री राकेश कुमार शाक्य एवं जनपद एटा के ग्राम गढ़ी पोस्ट खरसुलिया निवासी ध्रुव कुमार पुत्र श्री गेंदालाल शाक्य का विवाह बौद्ध रीति-रिवाज के अनुसार सादगीपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया गया।
इस अवसर पर बौद्ध परंपरा के अनुसार दोनों पक्षों की सहमति से दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार सम्पन्न हुआ, जिसमें समानता, आपसी सम्मान और वैचारिक स्वतंत्रता के सिद्धांतों पर आधारित वैवाहिक जीवन का संकल्प दिलाया गया। विवाह कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नवदम्पति को सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
संस्कार सम्पन्न होने के पश्चात धर्मपाल सिंह बौद्ध द्वारा नवविवाहित जोड़े को विधिवत विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बौद्ध रीति से विवाह सामाजिक समानता, जातिवाद से मुक्ति और मानवतावादी मूल्यों को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और परिजनों की उपस्थिति रही, जिन्होंने इस अवसर को गरिमामय बनाया। बौद्ध परंपरा से सम्पन्न यह विवाह क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता और समरसता का संदेश देता है।
