अर्शदीप सिंह पिछले कुछ समय में काफी वाइड गेंद डाल रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद वह सिलसिला आईपीएल में भी जारी है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के 17वें मैच में अर्शदीप ने वाइड के साथ शुरुआत की। उन्होंने अपने पहले ओवर में दो वाइड गेंदें डाली। लेकिन अपने दूसरे ओवर में अर्शदीप की स्थिति और भी ज्यादा खराब हो रही।
अर्शदीप सिंह ने अपने दूसरे ओवर में वाइड की झड़ी लगा दी। अभिषेक शर्मा ने ओवर की पहली दो गेंदों पर दो चौके मारे। इसके बाद अर्शदीप ने वाइड गेंद फेंकी। तीसरी गेंद डॉट रही। अर्शदीप की लाइन लेंथ बिगड़ गई और उन्होंने फिर लगातार तीन वाइड गेंदें फेंकी। तीन वाइड के बाद अभिषेक ने लगातार दो छक्के मारे। आखिरी गेंद डॉट रही और इस तरह ओवर में 24 रन बने।
अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में सिर्फ 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर चौका मार दिया। अर्शदीप के खिलाफ तीसरे ओवर में 20 रन बनाने के बाद 5वें ओवर में विजयकुमार वैशाख के खिलाफ उन्होंने ओवर में चार छक्के मारे। इसी ओवर में अभिषेक की फिफ्टी पूरी हो गई। पिछले मुकाबले में अभिषेक शर्मा लखनऊ के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाए थे। मोहम्मद शमी ने उनका विकेट लिया था।
अभिषेक शर्मा शतक की तरफ बढ़ रहे लेकिन 74 रन बनाकर आउट हो गए। पार्ट टाइम गेंदबाज शशांक सिंह ने उनका विकेट लिया। एक ही ओवर में शशांक ने हेड और अभिषेक दोनों को आउट किया। अपनी पारी में उन्होंने 5 चौकों के अलावा 8 छक्के मारे। पावरप्ले में ही सनराइजर्स हैदराबाद ने 105 रन बना दिए थे। पहले विकेट के लिए अभिषेक और हेड के बीच 8.1 ओवर में 120 रनों की साझेदारी हुई।
