फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अप्रैल 2026 साधु-संतों के आवाहन पर पूरे देश में चलाए जा रहे अभियान के तहत फर्रुखाबाद सदर तहसील मुख्यालय पर गौ सेवकों ने एकत्र होकर तहसीलदार सनी कनौजिया को ज्ञापन सौंपा। यह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समय के अनुसार सुबह 11:00 बजे आयोजित किया गया।इस दौरान युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा के नेतृत्व में पहुंचे गौ सेवकों ने प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन की प्रतियां तहसीलदार को सौंपीं। ज्ञापन में प्रमुख रूप से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने सहित अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने बताया कि यह अभियान पूरे भारत में एक साथ तहसील स्तर पर चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गौ सेवकों ने भाग लिया और अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सचिन शर्मा, रोहित राठौर, सौरभ मिश्रा, दीपक शर्मा, रितेश, प्रयांशु कश्यप, हिमांशु गुप्ता, शिवम् गुप्ता, नरेंद्र राठौर, साहिल मिश्रा सहित लगभग आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे।गौ सेवकों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी और जल्द ही उचित निर्णय लिया जाएगा।
फर्रुखाबाद में गौ सेवकों ने सौंपा ज्ञापन, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की उठाई मांग
