फर्रुखाबाद में भाजपा महिला मोर्चा का जन आक्रोश सम्मेलन, विपक्ष के खिलाफ पुतला दहन

 
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अप्रैल 2026 आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय में आज भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए सपा और कांग्रेस का पुतला दहन भी किया गया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए कमलावती सिंह ने कहा कि 16 व 17 अप्रैल को केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण विधेयक का सपा और कांग्रेस द्वारा विरोध करना महिलाओं के अधिकारों के साथ विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में बड़ा अवसर देने वाला था, जिससे देश को मजबूत दिशा मिल सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने महिलाओं के सशक्तिकरण के मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखाई और केवल मूकदर्शक बना रहा।उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच महिलाओं को अधिकार देने वाली है और भाजपा हमेशा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने सपा सांसद डिंपल यादव और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि महिला होते हुए भी उन्होंने इस विधेयक का विरोध कर महिलाओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई।पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि विपक्ष द्वारा इस विधेयक का विरोध महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है। वहीं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक ने कहा कि नारी का सम्मान ही देश का सम्मान है और महिलाएं ऐसे दलों को जवाब देंगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे ने की। इस मौके पर अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, जिला मंत्री श्वेता दुबे, प्रतिभा राजपूत, मंडल अध्यक्ष रमला राठौर, पूर्व जिला अध्यक्ष ममता सक्सेना, चित्रा अग्निहोत्री, जिला उपाध्यक्ष हिना दवे, रचना अवस्थी, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।विपक्ष का पुतला दहन, लगे नारेसम्मेलन के बाद कमलावती सिंह, बबीता पाठक और रश्मि दुबे के नेतृत्व में सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने सपा और कांग्रेस के विरोध में पुतला दहन किया। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और डिंपल यादव के खिलाफ नारेबाजी की गई। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली।